लाइव न्यूज़ :

Sensex crashes 310 points: फिसला सेंसेक्स, 9,000 अंक से नीचे निफ्टी, रुपया 76.44 प्रति डॉलर, कच्चा तेल बेदम

By भाषा | Updated: April 15, 2020 17:21 IST

कोरोना वायरस ने बाजार को भी बेहाल कर दिया है। अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, जर्मनी सहित कई देश इसकी चपेट में हैं। इस कारण शेयर बाजार लगातार दवाब में है।

Open in App
ठळक मुद्देएचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में नुकसान से सेंसेक्स 310 अंक टूट गया।ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 310.21 अंक या 1.01 प्रतिशत के नुकसान से 30,379.81 अंक पर बंद हुआ।

मुंबईः कोविड-19 की वजह से कमजोर आर्थिक परिदृश्य के बीच वैश्विक बाजारों में गिरावट के बीस स्थानीय बाजार भी नुकसान के साथ बंद हुए।

एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और कोटक बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में नुकसान से सेंसेक्स 310 अंक टूट गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 1,346 अंक के दायरे में ऊपर-नीचे होने के बाद अंत में 310.21 अंक या 1.01 प्रतिशत के नुकसान से 30,379.81 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान यह ऊपर में 31,568.36 और नीचे में 30,222.07 अंक तक गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 68.55 अंक या 0.76 प्रतिशत के नुकसान से 8,925.30 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक बैंक का शेयर सबसे अधिक छह प्रतिशत टूटा।

हीरो मोटोकॉर्प, बजाज फाइनेंस, मारुति, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी के शेयर भी नुकसान में रहे। कारोबारियों ने कहा कि आज बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला। लेकिन बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार ने इसने अपना शुरुआती लाभ गंवा दिया।

वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख तथा आर्थिक वृद्धि में भारी गिरावट के अनुमान से यहां धारणा प्रभावित हुई। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने मंगलार को 2020 के लिए भारत की वृद्धि की वृद्धि दर का अनुमान घटाकर 1.9 प्रतिशत कर दिया है।

जनवरी में आईएमएफ ने भारत की वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। इसके अलावा माना जा रहा है कि 1930 के दशक की महामंदी के बीच वैश्विक अर्थव्यवस्था में कोरोना वायरस की मार से सबसे बड़ी गिरावट आ सकती है। अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 17 पैसे टूटकर अपने सर्वकालिक निचले स्तर 76.44 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 4.43 प्रतिशत के नुकसान से 28.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजार भी नीचे चल रहे थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बुधवार को देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या 377 पर पहुंच गई है। वहीं 11,439 लोग इससे संक्रमित हैं। वैश्विक स्तर पर इस महामारी से 1.2 लाख लोगों की जान जा चुकी है। वहीं करीब 19 लाख लोग इससे संक्रमित हैं। 

रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचा रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे टूटा

भारतीय मुद्रा ने बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले हासिल की गई बढ़त गवां दी और 17 पैसे गिरकर 76.44 रुपये प्रति डालर (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। डालर के साथ रुपये की यह अब तक की न्यूनतम विनिमय रद है। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी और विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से रुपये में गिरावट आई। विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में तेजी से स्थानीय मुद्रा पर दबाव बना।

इसके अलावा घरेलू और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर कोरोना वायरस महामारी के प्रभावों को लेकर भी निवेशकों के बीच चिंता बनी हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया मजबूती के साथ 76.07 के भाव पर खुला, लेकिन इसने जल्द ही अपनी बढ़त गवां दी और पिछले बंद भाव के मुकाबरे 17 पैसे की गिरावट के साथ 76.44 पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान रुपये में काफी उतार-चढ़ाव देखा गया और इसने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 75.99 के उच्च स्तर और 76.48 के निचले स्तर को छूआ। डॉलर के मुकाबले रुपया सोमवार को 76.27 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार 14 अप्रैल को आम्बेडकर जयंती के उपलक्ष्य में बंद था।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टीइकॉनोमीभारतीय रुपयामुंबईकोरोना वायरसअमेरिकादिल्लीचीनजापानजर्मनीफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!