लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार में हाहाकार: करीब एक फीसदी लुढ़का मार्केट, 355 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ सेंसेक्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2019 16:12 IST

अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग इंडेक्स गिरकर 21 महीनों के निचले स्तर पर जा चुका है। अमेरिकी बाजार बॉन्ड यील्ड को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित है। दरअसल तीन महीनों की बॉन्ड यील्ड 10 साल से ज्यादा की हो चुकी है।

Open in App

सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी गई है। हफ्ते के शुरुआती दिन ही मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का बेंचमार्क इंडेक्स, सेंसेक्स करीब 400 अंकों तक गिर गया। हालांकि 3 बजकर 40 मिनट पर बंद होने वाला स्टॉक एक्सचेंज 355.70 अंक टूटकर बंद हुआ।

वैश्विक अर्थव्यवस्था की खराब हालत की आशंका के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में निवेशकों ने भारी बिकवाली की, जिसका असर भारत के साथ ही अन्य एशियाई बाजारों पर भी पड़ा।

शुक्रवार को सेंसेक्स 38,164.61 पर बंद होने के बाद सोमवार को 38,016.76 पर खुला और दोपहर लगभग ढ़ाई बजे 37,667 पहुंच गया। 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी शुक्रवार को 11,456.90 पर बंद होने के बाद सोमवार को 11,393.65 पर खुला और यह भी गिरकर  11,311 पर पहुंच गया।

बैंकिंग और मेटल शेयर की स्थिति गंभीर-सेंसेक्स में भी बैंकिंग काउंट पर जबरदस्त दबाव देखने को मिला है। एसएंडपी बीएसई का बैंकिंग इंडेक्स करीब 350 अंकों की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। बैंकिंग शेयरों में सबसे ज्यादा दबाव में बैंक ऑफ बड़ौदा और एसबीआई का शेयर ट्रेड कर रहा है।

बैंकिंग के अलावा मेटल काउंटर पर भी जबरदस्त बिकवाली हुई है। एसएंडपी बीएसई का मेटल इंडेक्स करीब दो फीसद तक टूट चुका है। मेटल शेयरों में सबसे ज्यादा पिटाई वेदांत, सेल, हिंडाल्को और एनएमडीसी के शेयरों की हुई है। 

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन हावी हुई मुनाफावसूली की वजह से शुक्रवार को सेंसेक्स 222.14 अंकों की गिरावट के साथ 38,164.61 पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 64.15 अंकों की गिरावट के साथ 11,500 के नीचे 11,456.90 पर बंद हुआ।

रुपये में आई गिरावट-अन्य एशियाई करेंसी में आई गिरावट की वजह से डॉलर के मुकाबले रुपये में भी कमजोरी आई है। सोमवार को रुपया, डॉलर के मुकाबले 69.05 पर ट्रेड कर रहा है। जबकि पिछले ट्रेडिंग सेशन में रुपया 68.96 पर बंद हुआ था।

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी