लाइव न्यूज़ :

बजट के बाद पहली बार घरेलू बाजार मजबूती के साथ खुला, सेंसेक्स 266 अंक मजबूत

By भाषा | Updated: July 11, 2019 16:58 IST

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के इस महीने के अंत में नीतिगत दर में कटौती के संकेत से वैश्विक धारणा मजबूत हुई। कारोबार के दौरान 335 अंक चढ़ने के बाद 30 शेयरों वाला सूचकांक 266.07 अंक यानी 0.69 प्रतिशत मजबूत होकर 38,823.11 पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देकारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 38,892.50 तथा नीचे में 38,631.31 तक गया।नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी 84 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,582.90 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक बाजार में मजबूत रुख बीच धातु, वाहन और वित्तीय कंपनियों के शेयरों की अगुवाई में बीएसई सेंसेक्स 266 अंक मजबूत हुआ।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पावेल के इस महीने के अंत में नीतिगत दर में कटौती के संकेत से वैश्विक धारणा मजबूत हुई। कारोबार के दौरान 335 अंक चढ़ने के बाद 30 शेयरों वाला सूचकांक 266.07 अंक यानी 0.69 प्रतिशत मजबूत होकर 38,823.11 पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 38,892.50 तथा नीचे में 38,631.31 तक गया। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) निफ्टी 84 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 11,582.90 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 11,519.50 अंक से 11,599 के दायरे में रहा।

सेंसेक्स के शेयरों में हीरो मोटो कार्प सर्वाधिक लाभ में रहा। यह 4.46 प्रतिशत मजबूत हुआ। इसके अलावा इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, वेदांता, एसबीआई, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा, टाटा स्टील और एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी 3.63 प्रतिशत तक मजबूत हुए।

वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा , यस बैंक, टीसीएस, एल एंड टी, एक्सिस बैंक तथा एनटीपीसी 1.27 तक नीचे आये। आनंद रठी शेयर्स एंड स्टाक ब्रोकर्स के बुनियादी शोध (निवेश सेवा) प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, ‘‘बजट के बाद पहली बार घरेलू बाजार मजबूती के साथ खुला।

इसका कारण एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख था। अमेरिका में कमजोर आर्थिक आंकड़े के बाद फेडरल रिजर्व के जल्दी ही ब्याज दर में कटौती के संकेत के बाद एशियाई बाजारों में तेजी आयी।’’ एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और दक्षिण कोरिया का कोस्पी सूचकांक लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख था।

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो