लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 400 अंक से अधिक चढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर पर, निफ्टी 16,800 के पार

By भाषा | Updated: August 30, 2021 10:19 IST

Open in App

वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी और बजाज फाइनेंस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 56,527.81 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर को छूने के बाद खबर लिखे जाने तक 376.65 अंक या 0.67 प्रतिशत बढ़कर 56,501.37 पर था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 100.95 अंक या 0.60 प्रतिशत बढ़कर 16,806.15 पर पहुंच गया। सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी टाइटन में हुई। इसके अलावा बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एमएंडएम, मारुति, एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक में गिरावट देखने को मिली। पिछले सत्र में बीएसई सेंसेक्स 175.62 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 56,124.72 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 68.30 अंक या 0.41 प्रतिशत बढ़कर 16,705.20 पर बंद हुआ। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 778.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत बढ़कर 72.96 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबारबाजार में बहार, 3 दिन में  निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी?, चांदी 6,000 रुपये लुढ़की, सोना 1,000 रुपये टूटा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा