लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 500 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 15,800 से नीचे

By भाषा | Updated: July 19, 2021 10:00 IST

Open in App

मुंबई, 19 जुलाई वैश्विक बाजारों में कमजोर संकेतों के बीच एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक बैंक में भारी बिकवाली को देखते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 500 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 515.54 अंक या 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 52,624.52 पर था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 146.75 अंक या 0.92 प्रतिशत गिरकर 15,776.65 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी बैंक में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर एनटीपीसी, भारती एयरटेल, टाइटन, पावरग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज में मुनाफे के साथ कारोबार हो रहा था।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 18.79 अंक या 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,140.06 पर बंद हुआ था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 0.80 अंक या 0.01 प्रतिशत फिसलकर 15,923.40 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 466.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 1.16 फीसदी की गिरावट के साथ 72.74 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान