लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 80 अंक टूटा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 10:01 IST

Open in App

मुंबई, सात सितंबर विदेशी कोषों की निकासी के बीच इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक तथा टीसीएस के शेयरों में नुकसान से मंगलवार को सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 80 अंक टूट गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 79.69 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान के साथ 58,217.22 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 26.30 अंक या 0.15 प्रतिशत के नुकसान से 17,351.50 अंक पर कारोबार कर रहा था।

एक्सिस बैंक का शेयर सबसे अधिक करीब एक प्रतिशत टूट गया। सन फार्मा, इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई और कोटक बैंक के शेयर भी नीचे आए। टीसीएस का शेयर 0.26 प्रतिशत के नुकसान में था।

वहीं दूसरी ओर एशियन पेंट्स, आईटीसी, नेस्ले इंडिया, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनिलीवर और मारुति के शेयर लाभ में कारोबार कर रहा था।

पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 166.96 अंक या 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 58,296.91 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 58,515.85 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था।

वहीं निफ्टी 54.20 अंक या 0.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने नए रिकॉर्ड स्तर 17,377.80 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 17,429.55 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां

भारतराज्यसभा सांसद के तौर पर आज शपथ लेंगे नीतीश कुमार, शामिल होंगे सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा; दिल्ली में शक्ति प्रदर्शन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

भारतWest Bengal Assembly Eelections 2026: AIMIM ने हुमायूं कबीर की पार्टी से तोड़ा गठबंधन, बंगाल में स्वतंत्र लड़ने का एलान

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार