लाइव न्यूज़ :

मुनाफावसूली के कारण सेंसेक्स 37 अंक टूटा, निफ्टी में मामूली बढ़त

By भाषा | Updated: December 2, 2020 17:18 IST

Open in App

मुंबई, दो दिसंबर बीएसई सेंसेक्स बुधवार को रिकार्ड ऊंचाई से नीचे आया और बैंक तथा बुनियादी ढांचा कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली से 37 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। हाल की तेजी के बाद निवेशक थोड़े सतर्क नजर आयें।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 37.40 अंक यानी 0.08 प्रतिशत टूटकर 44,618.04 अंक पर बंद हुआ।

हालांकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 4.70 अंक यानी 0.04 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 13,113.75 अंक पर बंद हुआ।

रिजर्व बैंक की इस सप्ताह पेश होने वाली मौद्रिक नीति की समीक्षा से पहले बैंक शेयरों में मुनाफावसूली देखने को मिली। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में कोटक बैंक में रहा। इसमें 3.28 प्रतिशत की गिरावट आयी।

एचडीएफसी बैंक 1.86 प्रतिशत, एचडीएफसी लि. 1.28 प्रतिशत तथा आईसीआईसीआई बैंक 0.99 प्रतिशत नीचे आये। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर 0.5 प्रतिशत जबकि बजाज फाइनेंस 0.72 प्रतिशत टूट गया। लार्सन एंड टूब्रो 0.16 प्रतिशत नीचे आया।

विश्लेषकों ने कहा कि बाजार नुकसान के साथ खुला क्योंकि निवेशक संभावित अमेरिकी प्रोत्साहन पैकेज को लेकर सतर्क हैं। हालांकि, फाइजर के कोविड-19 टीके को ब्रिटेन की मंजूरी मिलने से निवेशकों में उत्साह रहा। इससे शेयरों में नुकसान सीमित रहा।

लाभ में रहने वाले प्रमुख शेयरों में ओएनजीसी (4.11 प्रतिशत), एशियन पेंट्स (3.74 प्रतिशत) और टाइटन (3.48 प्रतिशत) शामिल हैं। वाहन कंपनियों की बिक्री नवंबर में बढ़ने से उनके शेयरों में तेजी रही।

बजाज ऑटो 2.86 प्रतिशत, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.53 प्रतिशत और मारुति सुजुकी 1.47 प्रतिशत मजबूत हुए।

आईटी कंपनियों में टीसीएस और इन्फोसिस गिरावट से उबरते हुए क्रमश: 0.81 प्रतिशत और 0.33 प्रतिशत मजबूत हुए।

एशिया के अन्य बाजारों में मिला-जुला रुख रहा। जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक और दक्षिण कोरिया का कोस्पी लाभ में रहे। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग में गिरावट रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर