लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजारों को रास नहीं आया बजट, सेंसेक्स ने लगाया 793 अंक का गोता

By भाषा | Updated: July 8, 2019 17:39 IST

नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 250 अंक से अधिक की गिरावट आयी। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 907 अंक नीचे चला गया था। हालांकि, बाद में यह थोड़ा उबरकर 792.82 अंक यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 38,720.57 अंक पर बंद हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देइसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 252.55 अंक यानी 2.14 प्रतिशत टूटकर 11,558.60 अंक पर बंद हुआ। चीन, दक्षिण कोरिया और अन्य एशियाई बाजारों पर असर पड़ा। एशियाई बाजारों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी।

केंद्रीय बजट के प्रभाव और अमेरिका में ब्याज में कटौती की संभावनाएं क्षीण होने से वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के बीच सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 793 अंकों का गोता लगा गया।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज के निफ्टी में भी 250 अंक से अधिक की गिरावट आयी। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय 907 अंक नीचे चला गया था। हालांकि, बाद में यह थोड़ा उबरकर 792.82 अंक यानी 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 38,720.57 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 252.55 अंक यानी 2.14 प्रतिशत टूटकर 11,558.60 अंक पर बंद हुआ। पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के भूषण पावर एंड स्टील लिमिटेड (बीपीएसएल) को दिए गए ऋण में 3,800 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी सामने आने के बाद पीएनबी के शेयर में 11 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी।

बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प और मारुति के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। हालांकि, येस बैंक, एचसीएल टेक और टीसीएस के शेयरों में 5.56 प्रतिशत तक की बढ़त देखने को मिली।

कारोबारियों के मुताबिक बजट 2019-20 में सूचीबद्ध कंपनियों के लिए सार्वजनिक हिस्सेदारी बढ़ाने, विदेशी पोर्टफोलियों निवेशकों एवं अमीरों पर कर बढ़ाने वाले प्रस्तावों से निवेशकों की धारणा कमजोर रही। वैश्विक शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के समाचारों का भी स्थानीय शेयरों पर असर पड़ा।

अमेरिका में रोजगार के ताजा आंकड़े उम्मीद से बेहतर है। इससे आगामी बैठक में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज में बड़ी कटौती की उम्मीद धूमिल हो गयी है। अमेरिका में ब्याज दर ऊंची होने से विदेशी निवेशक उभरते बाजारों से धन निकाल कर अमेरिकी बांड बाजार में लगाने को आकर्षित हो सकते हैं।

इसका खासकर चीन, दक्षिण कोरिया और अन्य एशियाई बाजारों पर असर पड़ा। एशियाई बाजारों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गयी। शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 2.58 प्रतिशत, हैंगसेंग 1.54 फीसदी, निक्की 0.98 प्रतिशत और कोस्पी 2.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार भी शुरुआती कारोबार में नुकसान में चल रहे थे। 

टॅग्स :सेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबारईरान युद्ध के बाद बाजार में सबसे बड़ी गिरावट, निवेशकों के डूबे 14 लाख करोड़ रुपये

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स