लाइव न्यूज़ :

उतार-चढाव वाले कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में रही मामूली गिरावट

By भाषा | Updated: December 10, 2021 16:49 IST

Open in App

मुंबई, 10 दिसंबर उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक स्तर पर कमजोर रुख के बीच एचडीएफसी लि., एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस और कोटक बैंक में गिरावट के साथ बाजार नीचे आ गया।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 20.46 अंक यानी 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,786.67 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 5.55 अंक यानी 0.03 प्रतिशत फिसलकर 17,511.30 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में टाइटन रही। इसके अलावा एचडीएफसी, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक और टेक महिंद्रा भी नुकसान में रही।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स, भारतीय स्टेट बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टीसीएस और बजाज फिनसर्व शामिल हैं।

कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी शोध प्रमुख (खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा कि कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर चिंता कम होने से घरेलू शेयर बाजारों में इस सप्ताह कुल मिलाकर तेजी रही।

इस सप्ताह सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ने करीब 1.7 प्रतिशत का लाभ दिया। बीएसई मिड कैप और बीएसई स्मॉल कैप (मझोली और छोटी कंपनियों का सूचकांक) का प्रदर्शन बड़ी कंपनियों के सूचकांकों के मुकाबले बेहतर रहा। इनमें 2 से 3 प्रतिशत के बीच तेजी रही। ज्यादातर खंडवार सूचकांक सकारात्मक दायरे में रहें।

उन्होंने कहा, ‘‘अल्पकाल में बाजार की अमेरिकी फेडरल रिजर्व की होने वाली बैठक में बांड खरीद कार्यक्रम में कमी लाने और प्रमुख नीतिगत दरों को लेकर रुख पर नजर होगी।’’

एशिया के अन्य बाजारों में चीन में शंघाई कंपोजिट सूचकांक, जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग नुकसान में रहें।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में गिरावट का रुख था।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.39 प्रतिशत बढ़कर 74.71 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर