लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव शुरू होने के साथ बाजार में सतर्क रुख, सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली बढ़त

By भाषा | Updated: April 11, 2019 18:42 IST

कारोबारियों के अनुसार 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 91 सीटों पर आज हो रहे मतदान को लेकर निवेशकों का रुख सतर्क रहा। प्रतिभागियों को कंपनियों के वित्तीय परिणाम तथा वृहत आर्थिक आंकड़े की प्रतीक्षा है।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन से जुड़े वृहत आर्थिक आंकड़े जारी होंगे।सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में वेदांता रही। इसमें 3.72 प्रतिशत की गिरावट रही।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को मामूली तेजी रही और सेंसेक्स 21.66 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। लोकसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान शुरू होने के साथ ज्यादातर निवेशक बाजार से दूर रहे। तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 21.66 अंक या 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 38,607.01 अंक तथा एनएसई निफ्टी 12.40 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की हल्की तेजी के साथ 11,596.70 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारियों के अनुसार 18 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में फैली 91 सीटों पर आज हो रहे मतदान को लेकर निवेशकों का रुख सतर्क रहा। प्रतिभागियों को कंपनियों के वित्तीय परिणाम तथा वृहत आर्थिक आंकड़े की प्रतीक्षा है। शुक्रवार को मुद्रास्फीति और औद्योगिक उत्पादन से जुड़े वृहत आर्थिक आंकड़े जारी होंगे। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक नुकसान में वेदांता रही। इसमें 3.72 प्रतिशत की गिरावट रही।

इसके साथ एक्सिस बैंक, सन फार्मा, इन्फोसिस, पावरग्रिड, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, एचसीएल टेक, टाटा स्टील,कोटक बैंक, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक तथा मारुति में भी 1.46 प्रतिशत की गिरावट रही। दूसरी तरफ भारती एयरटेल, बजाज फाइनेंस, बजाज आटो, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, एसबीआई, एचयूएल, एनटीपीसी, ओएनजीसी, आईटीसी तथा एशियन पेंट्स में 2.19 प्रतिशत तक की तेजी रही।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘बाजार सीमित दायरे में रहा और अंत में मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। निवेशक पहले चरण के लिये मतदान शुरू होने के साथ थोड़े सतर्क नजर आये और उनकी नजर कल जारी होने वाली उपभोक्ता मूल्य सूचकांक तथा आईआईपी के आंकड़ों पर होगी।’’ उन्होंने कहा कि वैश्विक मोर्चे पर आर्थिक वृद्धि चिंता का विषय बना हुआ है।

इस बीच, शेयर बाजारों से प्राप्त अस्थायी आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 1,429.92 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 461.29 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

एशिया के अन्य बाजारों में हांगकांग का हैंग सेंग 0.93 प्रतिशत तथा शंघाई कंपोजिट सूचकांक 1.60 प्रतिशत नीचे आये जबकि जापान का निक्की 0.11 प्रतिशत तथा कोरिया का कोस्पी 0.02 प्रतिशत मजबूत हुए। यूरोप में शुरूआती कारोबार में फ्रैंकफर्ट का डीएएक्स 0.42 प्रतिशत, पेरिस सीएसी 40- 0.82 प्रतिशत तथा लंदन का एफटीएसई 0.24 प्रतिशत मजबूत हुए। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावशेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित