लाइव न्यूज़ :

सेबी ने सीएनबीसी आवाज के एंकर, परिवार के लोगों पर लगे प्रतिबंध बरकरार रखे

By भाषा | Updated: September 3, 2021 11:35 IST

Open in App

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने समाचार चैनल 'सीएनबीसी आवाज' के पूर्व एंकर हेमंत घई, उनकी पत्नी और मां के खिलाफ पूर्व में दिये गये उन निर्देशों को बरकरार रखा है जिनके तहत उनपर धोखाधड़ी वाले कारोबारी गतिविधियों में शामिल होने के लिए पूंजी बाजारों में प्रतिबंध लगा दिया था। सेबी ने बृहस्पतिवार को जारी किए गए एक आदेश में कहा कि पूर्व के आदेश में निष्कर्ष "प्रथम दृष्टया" हैं और इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। नियामक ने इस साल जनवरी में जारी अपने अंतरिम आदेश में कहा था कि हेमंत घई के पास अपने कार्यक्रम ''स्टॉक 20-20'' के दौरान की जाने वाली सिफारिशों के बारे में पहले से जानकारी थी और उन्होंने अपने लाभ के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उनका इस्तेमाल किया। घई इस कार्यक्रम के सह-प्रस्तोता थे। कार्यक्रम में दिन के दौरान खरीदे और बेचे जाने वाले कुछ शेयरों को लेकर सिफारिशें दी गयी थीं। सेबी ने कहा कि उनकी पत्नी जया हेमंत घई और मां श्याम मोहिनी घई ने कार्यक्रम में की गयी सिफारिशों के अनुरूप जनवरी 2019-मई 2020 के बीच बड़ी संख्या में बाय-टुडे-सेल-टुमॉरो (बीटीएसटी) ट्रेड के तहत शेयर खरीदे और बेचे थे। बीटीएसटी का संबंध किसी कंपनी का शेयर किसी एक दिन खरीदना और उसे अगले ही दिन बेच देने से है। इस तरह के कारोबार से शेयर खरीदारों को शेयरों के अल्पकालीन बढ़त-नुकसान का फायदा होता है। इस तरह इन लोगों ने सिफारिश किए गए शेयरों की खरीद-बिक्री से 2,95,18,680 रुपये की आय अर्जित की।आरोपियों को अगले निर्देश तक किसी भी तरह से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से प्रतिभूतियों को खरीदने, बेचने या लेनदेन करने से रोक दिया गया था।इसके अलावा, हेमंत को अगले निर्देश तक निवेश सलाह देने या प्रतिभूति बाजार से संबंधित शोध रिपोर्ट प्रकाशित करने से संबंधित किसी भी गतिविधि में हिस्सा ना लेने का आदेश दिया गया था।सेबी ने साथ ही अंतरिम आदेश में धोखाधड़ी के कारोबार से अर्जित 2.95 करोड़ रुपये की आय को जब्त करने का निर्देश दिया था।सेबी ने कहा था कि तीनों ने पीएफयूटीपी (धोखाधड़ी वाली और अनुचित व्यापार प्रथाओं की रोकथाम) नियमों का उल्लंघन किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारयुद्ध ही युद्धः धैर्य बनाए रखे निवेशक?, सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडेय ने कहा-समय के साथ बाजार स्थिर होंगे?

कारोबारSEBI ने नुवामा के म्यूचुअल फंड में एंट्री को दी मंजूरी, स्पॉन्सर की भूमिका के रूप में मिला अप्रूवल

कारोबारHindenburg Row: गौतम अडानी ने सेबी की क्लीन चिट के बाद कहा- झूठी खबरें फैलाने वालों को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

कारोबारHindenburg case: सेबी ने हिंडनबर्ग मामले में अडानी समूह को दी क्लीन चिट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?