लाइव न्यूज़ :

सेबी ने भारतीय प्रतिभूति बाजार में मान्यता प्राप्त निवेशकों की अवधारणा शुरू की

By भाषा | Updated: August 6, 2021 11:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह अगस्त बाजार नियामक सेबी ने भारतीय प्रतिभूति बाजार में ‘मान्यता प्राप्त निवेशकों’ की अवधारणा पेश की है, जिससे धन जुटाने के लिए एक नया माध्यम खुलने की उम्मीद है।

किसी व्यक्ति या संस्था की पहचान शुद्ध संपत्ति या आय के आधार पर एक मान्यता प्राप्त निवेशक के रूप में की जाएगी।

बाजार नियामक द्वारा तीन अगस्त को जारी अधिसूचना के अनुसार कोई व्यक्ति, एचयूएफ, पारिवारिक ट्रस्ट, एकल स्वामित्व, साझेदारी फर्म, ट्रस्ट और निकाय तय वित्तीय मानकों के आधार पर मान्यता हासिल कर सकते हैं।

नियामक ने कहा कि डिपॉजिटरी और स्टॉक एक्सचेंज की सहायक कंपनियां ऐसे निवेशकों को मान्यता प्रमाणपत्र जारी करेंगी।

सेबी ने कहा कि कोई व्यक्ति, हिंदू अविभाजित परिवार, (एचयूएफ), पारिवारिक ट्रस्ट या एकमात्र स्वामित्व, एक मान्यता प्राप्त निवेशक हो सकते हैं, यदि उनकी वार्षिक आय कम से कम दो करोड़ रुपये है या कुल संपत्ति कम से कम 7.50 करोड़ रुपये है।

इसी तरह यदि इनकी वार्षिक आय कम से कम एक करोड़ रुपये है और साथ ही पांच करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है, तो उन्हें भी मान्यता प्राप्त निवेशक का दर्जा दिया जाएगा।

दोनों ही स्थिति में कुल संपत्ति का आधार हिस्सा वित्तीय परिसंपत्तियों में होना जरूरी है।

नियामक ने कहा कि केंद्र के साथ ही राज्य सरकारें, उनके द्वारा स्थापित फंड, विकास एजेंसियां, योग्य संस्थागत खरीदार, श्रेणी एक के एफपीआई, सरकारी संपत्ति कोष और बहुपक्षीय एजेंसियां ​​​​मान्यता प्राप्त निवेशक होंगी और उन्हें मान्यता प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर