लाइव न्यूज़ :

सेबी ने मान्यता प्राप्त निवेशक का विचार दिया, लोगों से मांगी राय

By भाषा | Updated: February 24, 2021 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 फरवरी बाजार नियामक सेबी ने बुधवार को भारतीय प्रतिभूति बाजार में मान्यता प्राप्त निवेशक धारणा के प्रस्ताव पर संबंधित पक्षों से टिप्पणी मांगी।

सेबी ने परामर्श पत्र में निर्धारित प्रारूप में 18 मार्च, 2021 तक टिप्पणी देने को कहा है।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के अनुसार मान्यता प्राप्त निवेशक या पात्र निवेशक अथवा पेशेवर निवेशक वे हैं, जिन्हें विभिन्न वित्तीय उत्पादों की समझ है और उससे जुड़े जोखिम तथा रिटर्न को समझते हैं।

ऐसे निवेशक अपने निवेश के बारे में सोच-समझकर निर्णय करने में सक्षम होते हैं और कई प्रतिभूतियों तथा वित्तीय बाजार नियामक इसे मान्यता देते हैं।

मान्यता प्राप्त निवेशक धारणा निवेशकों और वित्तीय उत्पाद/सेवा प्रदाताओं के लिये लाभदायक हो सकती है।

मान्यता प्राप्त निवेशकों के लिये रूपरेखा का प्रस्ताव करते हुए सेबी ने भारतीय और प्रवासी भारतीय तथा विदेशी इकाइयों के लिये पात्रता मानदंड निर्धारित किया है।

भारतीय व्यक्तियों, हिंदू अविभाजित परिवार और परिवार ट्रस्ट के लिये सेबी ने 2 करोड़ रुपये या उससे अधिक सालाना आय या कम-से-कम 3.75 करोड़ रुपये की वित्तीय संपत्ति के साथ 7.5 करोड़ रुपये अथवा उससे अधिक नेटवर्थ रखा गया है।

ऐसी इकाइयां जिनकी सालाना आय एक करोड़ रुपये या उससे अधिक हो तथा कम-से-कम 2.5 करोड़ रुपये की वित्तीय संपत्तियों के साथ नेटवर्थ 5 करोड़ रुपये या उससे अधिक हो, वे भी इसके लिये पात्र होंगी।

इसी प्रकार, ट्रस्ट और कंपनियों के अलावा प्रवासी भारतीयों तथा विदेशी व्यक्तियों के लिये मानदंड तय किये गये हैं।

बहुपक्षीय एजेंसियों के अलावा सरकारी संपत्ति कोष, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्था और श्रेणी-I के अंतर्गत आने वो विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक इसके लिये पात्र हो सकते हैं।

नियामक के अनुसार एक बार मान्यता मिलने के बाद यह एक साल के लिये वैध होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान