लाइव न्यूज़ :

सेबी ने प्रोफिशिएंट रिसर्च, उसके भागीदारों पर चार साल का प्रतिबंध लगाया

By भाषा | Updated: November 1, 2021 22:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने जरूरी पंजीकरण कराए बिना निवेश सलाहकार सेवाएं देने के लिए प्रोफिशिएंट रिसर्च और उसके भागीदारों पर पूंजी बाजार में कामकाज पर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है।

निवेश सलाहकार विनियम, 2013 के तहत ऐसा प्रमाणन अनिवार्य है।

प्रोफिशिएंड के इन भागीदारों में विधि सिंह परिहार, मोहम्मद सोहेल खान और अल्तमश शेख शामिल हैं।

खान के खिलाफ कोई निर्देश जारी नहीं किया गया है क्योंकि वह केवल दो महीने के लिए भागीदार थे और उन्होंने एक सितंबर, 2014 से इस्तीफा दे दिया था।

प्रोफिशिएंट रिसर्च ने जुलाई 2014 से नवंबर 2016 के दौरान परामर्श शुल्क के नाम पर करीब 48 लाख रुपये जुटाए थे।

सेबी ने प्रोफिशिएंट, विधि सिंह परिहार और अल्तमश शेख को प्रॉफिशिएंट रिसर्च के नाम पर की गयी गैर पंजीकृत निवेश सलाहकार गतिविधियों के संबंध में ग्राहकों/निवेशकों से शुल्क या किसी भी दूसरे रूप में मिले पैसे को तीन महीने के भीतर वापस करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल