लाइव न्यूज़ :

स्कूटर वित्तीय समाधान के क्षेत्र में उतरी, चालू वित्त वर्ष में 200 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य

By भाषा | Updated: July 10, 2021 15:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जुलाई प्रबंधित कार्यालय स्थल उपलब्ध कराने वाली कंपनी स्कूटर ग्लोबल ने एक नए कारोबार की शुरुआत की है। इसके तहत कंपनी अपने संभावित कॉरपोरेट ग्राहकों को ‘फिटआउट’ यानी कार्यालय के लिए सामान, उपकरणों से जुड़ी वित्तीय सेवाएं उपलब्ध कराएगी। कंपनी का अपने नए उद्यम से चालू वित्त वर्ष में 200 करोड़ रुपये के कारोबार का लक्ष्य है।

फिलहाल स्कूटर के दिल्ली, गुरुग्राम, हैदराबाद और जयपुर में नौ ग्रेड-ए के केंद्र हैं जिनमें सीटों की क्षमता 5,500 की है। कंपनी ने इन्हें बड़ी-बड़ी कंपनियों को पट्टे पर दिया हुआ है।

अपने कारोबार के विस्तार के तहत गुरुग्राम की कंपनी ने एक नए खंड ‘स्कूटर फिनसेव’ की शुरुआत की है जिसके तहत कंपनियों को पूर्ण कार्यालय समाधान की पेशकश की जा रही है।

स्कूटर फिनसेव के राष्ट्रीय प्रमुख राहुल सरीन ने कहा, ‘‘स्कूटर फिनसेव एक विशिष्ट वित्तीय मॉडल की पेशकश करती है। इसके तहत फिटआउट की, सेवाओं के रूप में पेशकश की गई है। इसके ग्राहक प्रीमियम ऑफिस फिटआउट की सेवाएं बिना उनका स्वामित्व रखे ले सकते हैं।’’

सरीन ने कहा कि स्कूटर ग्लोबल प्रबंधित कार्यालय श्रेणी में प्रमुख कंपनी है। वहीं स्कूटर फिनसेव कार्यालय उद्योग के सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं- निवेश और लागत दक्षता पर ध्यान केंद्रित करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर