लाइव न्यूज़ :

सिंधिया ने महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में सिंधुदुर्ग हवाईअड्डे का उद्घाटन किया

By भाषा | Updated: October 9, 2021 19:29 IST

Open in App

मुंबई, नौ अक्टूबर नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में नवनिर्मित सिंधुदुर्ग हवाई अड्डे का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया।

इस संबंध में जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे सिंधुदुर्ग हवाई अड्डे से इस कार्यक्रम में वर्चुअल तरीके से विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे भी मौजूद थे।

घरेलू विमानन कंपनी एयर इंडिया की क्षेत्रीय इकाई अलाइंस एयर ने केंद्र सरकार की क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना -उड़ान के तहत मुंबई के लिए सिंधुदुर्ग हवाई अड्डे से पहली उड़ान का संचालन किया।

सिंधुदुर्ग हवाईअड्डे की शुरुआत के साथ यह राज्य का 14वां हवाईअड्डा बन गया है।

सिंधिया ने एक बयान में कहा, ‘‘सिंधुदुर्ग हवाई अड्डे का उद्घाटन और मुंबई के लिए उड़ान की शुरुआत कोंकण क्षेत्र के गौरवशाली इतिहास में एक नया अध्याय है। इस कदम से स्थानीय व्यापार और पर्यटन के विकास के नए रास्ते खुलेंगे।’’

उन्होंने कहा मुझे भरोसा है कि इस क्षेत्र में विशाल क्षमता के साथ अगले पांच वर्ष में सिंधुदुर्ग हवाईअड्डे से दैनिक उड़ानों की संख्या बढ़कर 20-25 हो जाएगी।

आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स की विशेष इकाई आईआरबी सिंधुदुर्ग एयरपोर्ट द्वारा विकसित यह हवाईअड्डा चिपी हवाईड्डे की नाम से भी जाना जाता है।

यह हवाईअड्डा 275 एकड़ में फैला है और इसकी हवाई पट्टी 2,500 मीटर लंबी है, जो एयरबस ए-320 और बोइंग बी-737 जैसे विमानों के संचालन के लिए सक्षम है।

बयान के अनुसार उड़ान योजना के तहत देश में अब तक 61 हवाईअड्डों से 381 मार्गों के लिए उड़ानों का परिचालन किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

क्राइम अलर्ट'कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा नाबालिग है': पति फरमान खान के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार