लाइव न्यूज़ :

एसबीआई ने आवास ऋण की दरों में 0.30 प्रतिशत छूट दी, प्रोसेसिंग फीस पूरी तरह माफ

By भाषा | Updated: January 8, 2021 15:32 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को आवास ऋण की दरों पर 0.30 प्रतिशत तक छूट देने और प्रोसेसिंग फीस को पूरी तरह माफ करने की घोषणा की।

बैंक द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि आवास ऋण पर नई ब्याज दरें सिबिल स्कोर से जुड़ी हुई हैं और 30 लाख रुपये तक के ऋण के लिए 6.80 प्रतिशत से शुरू हैं, जबकि 30 लाख रुपये से अधिक के ऋण के लिए ब्याज दर 6.95 प्रतिशत से शुरू होगी।

बैंक ने बताया कि महिला कर्जदारों को 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘घर खरीदारों को आकर्षक रियायत देने के मकसद से, देश के सबसे बड़े ऋणदाता एसबीआई ने आवास ऋण पर 30 बीपीएस (0.30 प्रतिशत) की छूट और प्रोसेसिंग फीस पर 100 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है।’’

बैंक ने कहा कि पांच करोड़ रुपये तक के ऋण के लिए आठ महानगरों में 0.30 प्रतिशत तक की ब्याज रियायत भी उपलब्ध है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि ग्राहक योनो ऐप के माध्यम से घर बैठे आसानी से आवेदन कर सकते हैं और 0.05 प्रतिशत की अतिरिक्त ब्याज राहत पा सकते हैं।

बैंक के प्रबंध निदेशक (खुदरा और डिजिटल बैंकिंग) सी एस सेट्टी ने कहा, ‘‘हमें मार्च 2021 तक अपने संभावित आवास ऋण ग्राहकों के लिए छूट बढ़ाने की खुशी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!