लाइव न्यूज़ :

SBI ने दी ग्राहकों को बड़ी राहत, होम, ऑटो लोन और दूसरा कर्ज लेना सस्ता होगा, घटेगी EMI

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 7, 2020 20:37 IST

बैंक ने बचत खाता जमा पर भी ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 2.75 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ने एक बयान में कहा कि एमसीएलआर में कटौती के बाद एक वर्ष की अवधि के ऋण पर ब्याज दर 7.75 प्रतिशत से घटकर 7.40 प्रतिशत वार्षिक हो जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकांश खुदरा ऋणों के लिए एक वर्ष की अवधि के कर्ज पर दर को पैमाना माना जाता है। 30 वर्ष की अवधि वाले आवास ऋण की मासिक किस्त प्रति एक लाख रुपये कर्ज पर 24 रुपये कम हो जाएगी।

नई दिल्लीः देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक ने मंगलवार को सभी बचत खातों पर ब्याज दर को तीन प्रतिशत से घटाकर 2.75 प्रतिशत वार्षिक करने की घोषणा की।

नयी ब्याज दरें 15 अप्रैल से लागू होंगी। बैंक ने एक बयान में कहा कि बैंकों के पास पर्याप्त नकदी होने की वजह से उसने बचत जमा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती का निर्णय किया है। इसी के साथ बैंक ने 10 अप्रैल से सभी अवधि के ऋणों पर कोष की सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.35 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा की।

बयान के मुताबिक एमसीएलआर में कटौती के बाद एक वर्ष की अवधि के ऋण पर ब्याज दर 7.75 प्रतिशत से घटकर 7.40 प्रतिशत वार्षिक हो जाएगी। अधिकांश खुदरा ऋणों के लिए एक वर्ष की अवधि के कर्ज पर दर को पैमाना माना जाता है। बैंक ने कहा कि इससे 30 वर्ष की अवधि वाले आवास ऋण की मासिक किस्त प्रति एक लाख रुपये कर्ज पर 24 रुपये कम हो जाएगी।

अधिकांश खुदरा ऋणों के लिए एक वर्ष की अवधि के कर्ज पर दर को पैमाना माना जाता है। बैंक ने कहा कि इससे 30 वर्ष की अवधि वाले आवास ऋण की मासिक किस्त प्रति एक लाख रुपये कर्ज पर 24 रुपये कम हो जाएगी। इसी के साथ बैंक ने बचत खातों की जमा पर ब्याज दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 2.75 प्रतिशत करने की भी घोषणा की। 

नई दरें 10 अप्रैल से लागू होंगी। इससे अब होम लोन, ऑटो लोन और दूसरा कर्ज लेना सस्ता होगा और ईएमआई (EMI) में भी राहत मिलेगी। इससे पहले बैंक ने पिछले महीने ही बैंक ने बाहरी मानक दर (EBR) से जुड़ी कर्ज दर और रेपो दर से जुड़े कर्ज लेने वालों के लिये दर में 0.75 प्रतिशत की कटौती कर दी थी। नई एमसीएलआर दरों के लागू होने के बाद इस आधार पर 30 साल के लिए लिए गए 1 लाख रुपये के होम लोन पर मासिक किस्त में 24 रुपये की कमी आएगी।

 

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीमुंबईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?