लाइव न्यूज़ :

एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने कहा, मौत के आंकड़ें में कमी कोई अनोखी बात नहीं

By भाषा | Updated: June 30, 2021 17:38 IST

Open in App

मुंबई, 30 जून कोविड19 से हुई मौतों की सरकारी सूचनाओं पर जारी बहस के बीच भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के अर्थशास्त्रियों ने अपनी एक एक ताजा शोधपरक रपट में बुधवार को कहा कि भारत में मौतों के आंकड़ों में कमी कोई नयी बात नहीं नहीं है।

उन्होंने कहा कि कम रिपोर्टिंग के प्रमुख कारणों में एक यह है कि कई मौतें बिना किसी चिकित्सकीय निगरानी के होती हैं और इस हालात में बदलाव के लिए स्वास्थ्य सवाओं के बुनियादी ढांचे में सुधार जरूरी है।

एसबीआई की यह रिपोर्ट ऐसे वक्त में आई है, जब देश में कोविड-19 महामारी से हुई मौत के आंकड़ों को कम करके बताने को लेकर बहस चल रही है। खासतौर से गंगा नदी में शवों को देखे जाने के बाद इस आशंका को बल मिला है।

कुछ अनुमानों के मुताबिक वास्तविक आंकड़ा बताए गए आंकड़े के मुकाबले 10 गुना अधिक हो सकता है।

एसबीआई के अर्थशास्त्रियों ने रिपोर्ट मे कहा, ‘‘यह भी काफी हद तक संभव है कि कोई जांच ही न हुई हो, और भारत में बीमारी तथा मौत के सरकारी आंकड़ों में कमी होना कोई नहीं घटना नहीं है। यह नागरिक पंजीकरण के जरिए भारत में कोविड से हुई मौतों के बारे में पता लगाने को लेकर जारी हालिया बहस के संदर्भ में महत्वपूर्ण है।’’

रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ बेहतर चिकित्सा व्यवस्था से भारत में बीमारी की उचित जानकारी रखी जा सकती है और जीवन की रक्षा हो सकती है। इसके लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाना और स्वास्थ्य पेशेवरों की संख्या में बढ़ोतरी जरूरी है।

रिपोर्ट में कहा गया कि ‘‘ऐसा साफतौर पर लगता है’’ कि भारत जैसे निम्न आय वाले देशों में कोविड-19 की तबाही (जितनी बतायी गयी है उससे) ‘‘अधिक भयावह होनी चाहिए।’’

जन्म और मृत्यु पंजीकरण के बारे में रिपोर्ट में कहा गया कि सरकार ने 1969 में एक कानून के जरिए दोनों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया था। लेकिन बिहार , उत्तर प्रदेश और झारखंड जैसे राज्यों में मृत्यु पंजीकरण आज भी 75 प्रतिशत से नीचे है।

रपट में यह भी कहा गया है कि 2019 में देश में कुल जन्म में एक तिहाई केवल उत्तर प्रदेश और बिहार में पंजीकृत किए गए थे जबक एक तिहाई मौतें उत्तर प्रदेश , हमाराष्ट्र और तमिलनाडु में पंजीकृत थी। रपट में कहा गया है कि जन्म और मृत्यु में इस तरह की असंगति आने वाले वर्षों में इन राज्यों के जननांकीय स्वरूप के लिए ठीक नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

क्राइम अलर्टबहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था श्रद्धालु?, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला,  7 की मौत

भारतअसली मुद्दा महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन?, सोनिया गांधी ने कहा- ‘परिसीमन प्रस्ताव अत्यंत खतरनाक’ और ‘संविधान पर हमला’

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल