लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष ने रिलायंस रिटेल में 9,555 करोड़ रुपये का निवेश किया

By भाषा | Updated: November 5, 2020 17:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर अरबपति उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज की खुदरा इकाई रिलायंस रिटेल में सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोष (पीआईएफ) ने 9,555 करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस तरह रिलायंस की यह खुदरा इकाई पिछले दो माह में 47,265 करोड़ रुपये का निवेश हासिल कर चुकी है।

कंपनी की ओर से बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा गया है कि पीआईएफ 9,555 करोड़ रुपये के निवेश से रिलायंस रिटेल वेंचर्स लि. (आरआरवीएल) में 2.04 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।

पीआईएफ के निवेश के हिसाब से आरआरवीएल का मूल्यांकन 4.587 लाख करोड़ रुपये बैठता है।

सऊदी अरब के सॉवरेन संपदा कोष का यह अंबानी की कंपनी में दूसरा निवेश है। इससे पहले उसने जियो प्लेटफॉर्म्स में 11,367 करोड़ रुपये के निवेश से 2.32 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया था।

बयान में कहा गया है कि इस निवेश से पीआईएफ का भारत की तेज-तर्रार अर्थव्यवस्था और तेजी से बढ़ते खुदरा बाजार खंड में उपस्थिति मजबूत हो सकेगी।

बयान में कहा गया है कि यह पीआईएफ की एक प्रमुख वैश्विक निवेशक के रूप में नवोन्मेषी और बदलाव लाने वाली कंपनियों में निवेश की रणनीति का हिस्सा है। इसके जरिये प्रमुख समूहों के साथ उनके बाजारों में मजबूत भागीदारी विकसित करना चाहते हैं।

भारत का खुदरा क्षेत्र दुनिया के सबसे बड़े खुदरा क्षेत्रों में से है। इसका देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 10 प्रतिशत से अधिक का योगदान है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा, ‘‘सऊदी अरब के पीआईएफ के साथ हमारा काफी पुराना संबंध है। सऊदी अरब में बदलाव लाने में इसने अग्रणी भूमिका निभाई है।’’

अंबानी ने कहा, ‘‘मैं रिलायंस रिटेल में पीआईएफ का एक मूल्यवान भागीदार के रूप में स्वागत करता हूं। इससे हमें देश के खुदरा क्षेत्र में बदलाव लाने की महत्वाकांक्षी यात्रा में मदद मिल सकेगी। इससे हम 1.3 अरब भारतीयों तथा लाखों छोटे दुकानदारों की जिंदगी में परिवर्तन ला सकेंगे।’’

पीआईएफ के गवर्नर यासिर अल-रुमायन ने कहा, ‘‘रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ अपनी भरोसे वाली भागीदारी को आगे बढ़ाकर हम काफी खुश हैं। यह निवेश पीआईएफ की दुनियाभर के नवोन्मेषी कारोबार में निवेश और भागीदारी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?