लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र सरकारः दीपावली से पहले नौकरी में बहार!, वर्ग-बी, सी और डी अराजपत्रित कर्मचारियों के 75000 पदों पर भर्ती, जानें बड़ी बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 19:31 IST

Maharashtra Government: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने फैसला किया कि वर्ग-बी, वर्ग-सी तथा वर्ग-डी अराजपत्रित कर्मचारियों के 75,000 पदों पर भर्ती के लिए टीसीएस और आईबीपीएस परीक्षा आयोजित करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे‘‘महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान’’ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक महिलाओं के 2800 स्वयं सहायता समूह गठित करने को भी मंजूरी दी।किसानों द्वारा लिए 964.15 करोड़ रुपये के कुल फसल कर्ज को माफ करने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है।

मुंबईः महाराष्ट्र सरकार ने बृहस्पतिवार को महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के दायरे से बाहर के 75 हजार रिक्त पदों को भरने का फैसला किया। आधिकारिक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य सरकार को सलाह देने के लिए ‘नीति आयोग’ जैसी संस्था बनाने का भी फैसला किया गया है। मंत्रिमंडल ने फैसला किया कि वर्ग-बी, वर्ग-सी तथा वर्ग-डी अराजपत्रित कर्मचारियों के 75,000 पदों पर भर्ती के लिए टीसीएस और आईबीपीएस परीक्षा आयोजित करेंगे।

एक अन्य निर्णय में मंत्रिमंडल ने राज्य सरकार को मार्गदर्शन प्रदान करने के लिए नीति आयोग की तर्ज पर ‘‘महाराष्ट्र परिवर्तन संस्थान’’ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। सरकार ने मराठवाड़ा, विदर्भ और उत्तर महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक महिलाओं के 2800 स्वयं सहायता समूह गठित करने को भी मंजूरी दी।

मंत्रिमंडल ने भूमि विकास बैंक से किसानों द्वारा लिए 964.15 करोड़ रुपये के कुल फसल कर्ज को माफ करने के प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार महाराष्ट्र एग्रीबिजनेस नेटवर्क (मेग्नेट) को कोष के लिए निधि प्रधान करेगी। मंत्रिमंडल ने 30 जून, 2022 तक राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों के दौरान दर्ज पुलिस मामलों को वापस लेने का भी निर्णय लिया 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेदेवेंद्र फड़नवीसनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित