लाइव न्यूज़ :

सपन गुप्ता आर्सेलर मित्तल के वैश्विक विधि प्रमुख बने

By भाषा | Updated: March 30, 2021 14:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 30 मार्च आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया के जनरल काउंसिल और आर्सेलर मित्तल के उपाध्यक्ष, सपन गुप्ता का पदोन्नयन कर उन्हें आर्सेलर मित्तल का वैश्विक विधि प्रमुख बनाया गया है। कंपनी की आंतरिक सूचना में जानकारी दी गई है कि उनकी नियुक्ति एक जून, 2021 से प्रभावी होगी।

गुप्ता एक अप्रैल, 2020 को जनरल काउंसिल के रूप में आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया (एएम / एनएस इंडिया) में शामिल हुए थे। उनकी जिम्मेदारी कानूनी मामलों, अनुपालन और कंपनी सचिवीय मामलों को संभालने की थी।

कर्मचारियों के लिए जारी आंतरिक सूचना के अनुसार, ‘‘आर्सेलर मित्तल के उपाध्यक्ष और एएम / एनएस इंडिया के जनरल काउंसिल सपन गुप्ता को आर्सेलर मित्तल का जनरल काउंसिल (सामान्य वकील) नियुक्त किया गया है, जो एक जून 2021 से प्रभावी है।’’

इस सूचना में कहा गया है कि गुप्ता के पास लगभग 20 वर्षों का अनुभव है और उन्होंने 2000 में टाटा समूह के साथ अपना करियर शुरू किया और बाद में आईसीआईसीआई बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड, एचएसबीसी और बजाज ग्रुप के साथ भारत में काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर