लाइव न्यूज़ :

सैमसंग, केएलई टेक यूनिवर्सिटी ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग प्रयोगशाला स्थापित की

By भाषा | Updated: August 2, 2021 23:21 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अगस्त शीर्ष प्रौद्योगिकी कंपनी सैमसंग ने सोमवार को कहा कि उसने कर्नाटक के हुबली में स्थित केएलई टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और डेटा इंजीनियरिंग लैब की स्थापना की है, जिससे छात्रों को उभरते हुए अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में शोध करने का अवसर मिलेगा।

कर्नाटक में सैमसंग की यह अपनी तरह की पहली पहल है।

एक बयान में कहा गया कि 'सैमसंग स्टूडेंट इकोसिस्टम फोर इंजीनियर डेटा (सीड) लैब' में, केएलई टेक के छात्रों और संकाय सदस्यों को सैमसंग आर एंड डी (अनुसंधान एवं विकास) इंस्टिट्यूट, बेंगलूर (एसआरआई-बी) के मोबाइल कैमरा तकनीक, स्पीच एवं टेक्स्ट रिकग्निशन तथा मशीन लर्निंग के क्षेत्र में काम करने वाले वरिष्ठ इंजीनियरों के साथ संयुक्त अनुसंधान तथा विकास परियोजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा।

एसआरआई-बी के प्रबंध निदेशक दीपेश शाह ने कहा, "भारत युवा मिलेनियल्स और जेन जेड (1997-2012 के बीच जन्मे लोग) प्रतिभाओं का भंडार है। हम इस प्रयोगशाला को भारत के नवोन्मेष तंत्र को प्रज्ज्वलित करने वाले युवा मस्तिष्कों का केंद्र बनने की कल्पना करते हैं, उद्योग के लिए तैयार करने की खातिर छात्रों में क्षमताओं का निर्माण करते हैं, और उद्योग-शिक्षा के बीच सहयोग को भी बढ़ावा देते हैं।"

उन्होंने कहा कि यह पहल डिजिटल इंडिया को सशक्त बनाने की अपनी दृष्टि को लेकर सैमसंग की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाएगी।

सहयोगात्मक अनुसंधान परियोजनाओं में केएलई टेक के तीसरे और चौथे वर्ष के बी.टेक और एम.टेक छात्र-छात्राएं तथा पी.एचडी के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

क्रिकेटRCB vs DC: आखिरी ओवर में डेविड मिलर के कमाल ने दिल्ली कैपिटल्स को दिलाई 6 विकेट से जीत

क्रिकेटआखिरी ओवर में 6,6,4... मिलर ने पलटा हारा हुआ मैच, फैंस रह गए हैरान

विश्व20 लाख बैरल तेल ले जा रहे भारतीय टैंकर पर ईरान की नौसेना ने किया हमला, बरसाई गोलीबारी

ज़रा हटकेVIRAL: बिहार के लोकल क्रिकेट टूर्नामेंट में IPL जैसे भीड़, तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर