लाइव न्यूज़ :

निजी क्षेत्र की सूचीबद्ध विनिर्माण कंपनियों की बिक्री पहली तिमाही में 75 प्रतिशत बढ़ी: आरबीआई आंकड़ा

By भाषा | Updated: September 6, 2021 22:56 IST

Open in App

मुंबई, छह सितंबर निजी क्षेत्र की सूचीबद्ध विनिर्माण कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में शानदार 75 प्रतिशत वृद्धि हासिल की। इसका मुख्य कारण एक साल पहले कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित वर्ष में तुलनात्मक आधार कमजोर होना है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के सोमवार को जारी आंकड़े से यह जानकारी मिली।

वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही अपैल-जून में बिक्री 41.1 प्रतिशत घटी थी।

निरपेक्ष रूप से विनर्माण से जुड़ी कंपनियों की बिक्री 2021-22 की पहली तिमाही में 7,02,791 करोड़ रुपये आंकी गयी। जबकि एक साल पहले 2020-21 की इसी तिमाही में यह 3,97,233 करोड़ रुपये थी।

महामारी के दौरान भी वृद्धि हासिल करने वाली सूचना प्रौद्योगिकी कंपनियों की बिक्री में वृद्धि 2021-22 की पहली तिमाही में 17.5 प्रतिशत रही जो एक साल पहले इसी अवधि में 6.4 प्रतिशत थी। निरपेक्ष रूप से बिक्री करीब 1,13,807 करोड़ रुपये मूल्य की रही।

आरबीआई के अनुसार, ‘‘गैर-आईटी सेवा कंपनियों की बिक्री भी चालू वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में सालाना आधार पर बढ़ी। हालांकि समूह में शामिल दूरसंचार कंपनियों की आय इस दौरान घटी है।’’

वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही के दौरान निजी कंपनियों के प्रदर्शन के आंकड़े 2,610 सूचीबद्ध गैर-सरकारी गैर-वित्तीय (एनजीएनएफ) कंपनियों के संक्षिप्त तिमाही वित्तीय परिणामों से लिए गए हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘बिक्री में वृद्धि के अनुरूप विनिर्माण के साथ सेवा क्षेत्र की कंपनियों (आईटी और गैर-आईटी दोनों) के परिचालन लाभ में 2020-21 की पहली तिमाही में उच्च वृद्धि दर्ज की गई।’’

आरबीआई के अनुसार विनिर्माण कंपनियों ने बिक्री बढ़ने के साथ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कच्चे माल के साथ कर्मचारियों पर व्यय में भी वृद्धि की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल