लाइव न्यूज़ :

2020 में भारत में वेतन वृद्धि में औसतन 9.2% बढ़ने की संभावना: रिपोर्ट

By स्वाति सिंह | Updated: December 2, 2019 14:47 IST

कॉर्न फेरी ग्लोबल सैलरी के पूर्वानुमान के अनुसार, भारत में 2020 के लिए वेतन वृद्धि 9.2 प्रतिशत रहेगी जो कि पिछले साल की तुलना में 10 प्रतिशत की गिरावट है। जबकि मुद्रास्फीति को समायोजित करने के बाद वास्तविक सैलरी 2020 में 5 प्रतिशत पर स्थिर रह सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कर्मचारियों को 2020 में  में 9.2 प्रतिशत वेतन वृद्धि देखने की उम्मीद है। एशिया में मुद्रास्फीति स्थिति सबसे खराब हो सकती है

अर्थव्यवस्था में नरमी के बावजूद देश में कर्मचारियों को 2020 में  में 9.2 प्रतिशत वेतन वृद्धि देखने की उम्मीद है। यह एशिया में सबसे अधिक होगी। लेकिन महंगाई की वजह से वास्तविक वेतन वृद्धि मात्र पांच प्रतिशत ही रहने का अनुमान है।

‘कॉर्न फेरी ग्लोबल सैलरी फोरकास्ट’ की सोमवार को जारी रपट में यह बात सामने आयी है। रपट में कहा गया है कि 2020 में भारत में औसतन वेतन वृद्धि 9.2 प्रतिशत रहने की उम्मीद है जो पिछले साल की 10 प्रतिशत से कम है।

वहीं मुद्रास्फीति का संयोजन करने के बाद 2020 में वास्तविक वेतन वृद्धि मात्र पांच प्रतिशत होने का अनुमान है। रपट में कहा गया है कि देश का वेतन वृद्धि अनुमान एशिया में सबसे अधिक है। कॉर्न फैरी इंडिया के चेयरमैन एवं क्षेत्रीय प्रबंध निदेशक नवनीत सिंह ने कहा, ‘‘ दुनिया भर में लोगों की वेतन वृद्धि प्रभावित हो रही है, इसके बावजूद भारत में इसकी वृद्धि दर काफी मजबूत है।

मौजूदा आर्थिक हालात और सरकार के प्रगतिशील सुधारों के साथ देशभर में सभी क्षेत्रों में सावधान लेकिन आशा की भावना है और इस वजह से वेतन में ऊंची वृद्धि जारी रहने की उम्मीद है।’’ रपट में कहा गया है कि 2020 में वैश्विक औसत वेतन वृद्धि 4.9 प्रतिशत रहने की उम्मीद है।

वैश्विक मुद्रास्फीति दर 2.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है जिसके चलते वास्तविक वैश्विक औसत वेतन वृद्धि 2.1 प्रतिशत रह सकती है। एशिया में औसत वेतन वृद्धि 5.3 प्रतिशत, मुद्रास्फीति 2.2 प्रतिशत और वास्तविक औसत वेतन वृद्धि 3.1 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

टॅग्स :सैलरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: कौन भर सकता है ITR-1 सहज फॉर्म? आखिरी तारीख से पहले नोट कर लें ये बातें; भूलकर भी न करें ये गलतियां

कारोबारक्या है ECR? 15 मई के बाद कटेगी जेब, ईपीएफओ ने जारी की एडवाइजरी; जानें

कारोबारITR Filing 2026: कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये कॉमन गलती? फॉर्म जमा करने से पहले जरूर पढ़ें

कारोबारITR-2 Filing: बिना किसी गलती के भरना है ITR-2? आज ही तैयार कर लें ये कागजात, मिनटों में होगा काम

कारोबारITR 2026: 31 जुलाई या 31 अगस्त? इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख क्या है? जानें पेनाल्टी से बचने के लिए जरूरी नियम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना