लाइव न्यूज़ :

Russia Ukraine War: तेल की कीमत 100 डॉलर प्रति बैरल को पार, 7 साल में उच्चतम स्तर पर, विमान ईंधन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 1, 2022 21:00 IST

Russia Ukraine War: विमान ईंधन की कीमतों में मंगलवार को 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई।

Open in App
ठळक मुद्दे100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकल गया।पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 116वें दिन स्थिर बनी रहीं। उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है।

Russia Ukraine War: रूस के यूक्रेन पर हमले में तेजी के साथ कच्चे तेल का दाम फिर से 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस पर लगायी गयी आर्थिक पाबंदियों के बाद तेल के दाम में फिर से तेजी आयी और यह 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर निकल गया।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें सात साल के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के साथ ही देश में विमान ईंधन की कीमतों में मंगलवार को 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के चलते इस साल विमान ईंधन या एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में यह पांचवीं बढ़ोतरी है।

दूसरी ओर पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार 116वें दिन स्थिर बनी रहीं। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद कीमतों में बढ़ोतरी हो सकती है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ की कीमत 3,010.87 रुपये प्रति किलोलीटर या 3.22 प्रतिशत बढ़कर 93,530.66 रुपये प्रति किलोलीटर हो गई। किसी एयरलाइन की परिचालन लागत में विमान ईंधन की लगभग 40 प्रतिशत हिस्सेदारी है। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादक्रूड ऑयलरूसपेट्रोल का भावडीजल का भावएलपीजी गैस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स