लाइव न्यूज़ :

डॉलर के खिलाफ रूपया पिछले पांच वर्षों में हुआ सबसे मजबूत, 112 पैसे का जोरदार उछाल

By भाषा | Updated: December 18, 2018 20:00 IST

अन्तरबैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर प्रति डालर 71.34 पर मजबूत खुली। कारोबार के अंत में रुपया सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 112 पैसे के भारी उछाल के साथ 70.44 पर बंद हुआ।

Open in App

कच्चे तेल की नरमी से भारत के व्यापार घाटा को लेकर चिंता कम होने के बीच रुपया मंगलवार को डालर के मुकाबले 112 पैसे के जोरदार उछाल के साथ 70.44 डॉलर पर बंद हुआ।रुपये की विनिमय दर में पांच साल से भी अधिक समय में यह एक दिन का सबसे बड़ा सुधार है।

निर्यातकों और बैंकों द्वारा डॉलर की सतत बिकवाली के साथ साथ अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक से पहले वैश्विक स्तर पर प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के कमजोर होने से रुपये को बल मिला। फेडरल रिजर्व की ब्याज तय करने वाली समिति की बैठक बुधवार को हो रही है और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने उससे ब्याज न बढ़ाने की अपील की है। 

अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में मानक ब्रेंट कच्चा तेल 2.26 प्रतिशत गिर कर 14 माह के निम्न स्तर 58.26 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

अन्तरबैंकिंग विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये की विनिमय दर प्रति डालर 71.34 पर मजबूत खुली। कारोबार के अंत में रुपया सोमवार के बंद भाव के मुकाबले 112 पैसे के भारी उछाल के साथ 70.44 पर बंद हुआ।

रुपया सोमवार को 34 पैसे मजबूत हो कर 71.56 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

रुपये में 112 अंकों का उछाल 19 सितंबर, 2013 के बाद एक दिन की सबसे बड़ी तेजी दर्शाता है। उस दिन इसमें 161 पैसे का उछाल आया था।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स आरंभिक गिरावट से उबर कर 77 अंक लाभ के साथ 36,347 अंक पर बंद हुआ। 

टॅग्स :डॉलरशेयर बाजारअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंपइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित