लाइव न्यूज़ :

रुपया पांच पैसे कमजोर हो कर 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:06 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने के कारण अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में पिछले दो दिन से जारी तेजी खोने के बाद बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे कमजोर हो कर 74.24 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में बिना किसी उतार-चढ़ाव के रुपया 74.20 पर खुला और बाद में 74.30 रुपये प्रति डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले कारोबारी दिवस यानी मंगलवार को यह 74.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की वृद्धि लेकर 92.93 पर चल रहा था। । वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.15 प्रतिशत घटकर 70.94 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वही घरेलू शेयर बाजार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 14.77 अंक या 0.03 प्रतिशत के नुकसान से 55,944.21 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.05 अंक या 0.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ नये रिकॉर्ड स्तर 16,634.65 अंक पर बंद हुआ। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,644.91 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसंधान विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘इस सप्ताह के अंत में जैक्सन होल से पहले अमेरिकी राज्य-कोष में तेजी के कारण डॉलर सूचकांक में मामूली तेजी के बीच रुपया बाजार थोड़ा नीचे बंद हुआ।’’ उन्होंने कहा कि पिछले दो दिन के दौरान कच्चे तेल के दामों में तेजी का भी रुपये पर असर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमत करीब 9 फीसदी बढ़कर 71 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यSalt-Sugar: बचकर रहना रे बाबा!, भारतीय बाजार में बिकने वाले सभी ब्रांड के नमक और चीनी में प्लास्टिक के सूक्ष्म कण मिले!, माइक्रोप्लास्टिक का आकार 0.1 से लेकर 5 मिमी तक

ज़रा हटकेPornography and Sex: 'पोर्नोग्राफी और सेक्स गेमिंग', स्वस्थ वयस्क पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं

स्वास्थ्यक्या नेकटाई स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकती है? जानिए क्या कहती है शोध

कारोबारHDFC Bank Q4 Results: बैंक को सीधे 16,512 करोड़ रुपए का फायदा, NPA में आई इतने फीसदी की कमी

भारतब्लॉग: छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?