लाइव न्यूज़ :

Rupee Vs Dollar: रुपये ने दिखाई मजबूती, डॉलर के सामने 12 पैसे की बढ़त के साथ 85.42 प्रति डॉलर पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2025 10:16 IST

Rupee Vs Dollar: बाद में 85.42 पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

Open in App

Rupee Vs Dollar: रुपया शुरुआती कारोबार में 12 पैसे की बढ़त के साथ 85.42 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, व्यापार घाटे में वृद्धि, घरेलू बाजारों में कमजोर शुरुआत और ब्रेंट क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी जैसे कारक स्थानीय मुद्रा की बढ़त सीमित कर सकते हैं। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.28 पर मजबूती के साथ खुला।

बाद में 85.42 पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से 12 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.54 पर बंद हुआ। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 100.641 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 252.97 अंक की गिरावट के साथ 82,277.77 अंक पर जबकि निफ्टी 67.6 अंक फिसलकर 24,994.50 अंक पर आ गया। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 64.62 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,392.94 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

टॅग्स :भारतीय रुपयाडॉलरशेयर बाजारबिजनेसमनी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारITR Filing 2026: टैक्सपेयर्स के लिए बड़ी खबर! आयकर विभाग ने जारी किए नए ITR फॉर्म, जानें कब से शुरू होगी ई-फाइलिंग?

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

कारोबारNew Income Tax Act: बैंक ब्याज पर कब और कितना कटेगा TDS? जानें पूरी डिटेल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?