लाइव न्यूज़ :

रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 74.68 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: November 2, 2021 19:39 IST

Open in App

मुंबई, दो नवंबर घरेलू शेयर बाजार में नीरस कारोबार के बीच आईपीओ के लिए निवेश के बढ़ने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ और अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले भारतीय मुद्रा 19 पैसे के सुधार के साथ 74.68 प्रति डॉलर पर बंद हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 74.83 पर खुला और कारोबार के दौरान यह 75 प्रति डॉलर के स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के दौरान यह 74.66 से 74.86 रुपये के दायरे में रहा। अंत में यह पिछले कारोबारी सत्र के बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की तेजी के साथ 74.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को रुपया 74.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 84.94 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत बढ़कर 93.94 हो गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘दो दिन की सुस्त चाल के बाद रुपया आईपीओ से प्रवाह के समर्थन से मजबूत हो गया।’’

परमार ने कहा, आईपीओ के कारण डॉलर का निवेश भरपूर रहा, जबकि व्यापारी छुट्टियों के कारण कम कारोबारी सत्र वाले सप्ताह में बाजार से दूर बने रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर