लाइव न्यूज़ :

Rupee to dollar: रुपये में भारी गिरावट, पहली बार 76 के पार, कोरोना वायरस से चिंता बढ़ी

By भाषा | Updated: April 8, 2020 18:51 IST

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के चलते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट आई। रुपया पहली बार 75 के पार चला गया। मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों से चिंता बढ़ी है। इसका अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देरुपया 70 पैसे टूटकर 76.34 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर।कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत होने की वजह रुपये की धारणा पर असर पड़ा।

नई दिल्लीः देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने और घरेलू शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच बुधवार को रुपया 70 पैसे टूटकर 76.34 प्रति डॉलर के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ। ऐसी अटकलें हैं कि सरकार 21 दिन की लॉकडाउन की अवधि को 14 अप्रैल से आगे बढ़ा सकती है।

फॉरेक्स डीलरों ने कहा कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत होने की वजह रुपये की धारणा पर असर पड़ा। अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 75.83 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। बाद में इसमें और गिरावट आई।

अंत में रुपया 70 पैसे की बड़ी गिरावट के साथ 76.34 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया 75.64 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। कोराना वायरस के कारण रिजर्व बैंक ने 7-17 अप्रैल तक विदेशी मुद्राओं, सरकारी बांड और कॉल मनी बाजार में कारोबार का समय घटा कर सुबह 10 से दोपहर बाद दो बजे तक कर दिया है। कारोबारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के देश दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को लेकर निवेशकों की धारणा कमजोर बनी हुई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के प्रमुख-परामर्श (पीसीजी) देवर्ष वकील ने कहा कि अन्य एशियाई मुद्राओं के रुख की वजह से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में जोरदार गिरावट आई। इसके अलावा डॉलर इंडेक्स ऊंचा होने से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर की मजबूती का संकेत देने वाला डॉलर इंडेक्स 0.25 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.15 पर पहुंच गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक (जिंस एवं मुद्रा) जतीन त्रिवेदी ने कहा कि रुपये में गिरावट की प्रमुख वजह कच्चे तेल के आयातकों की लिवाली के बीच स्थानीय शेयर बाजारों से विदेशी कोषों की निकासी है। 

टॅग्स :भारतीय रुपयाइकॉनोमीकोरोना वायरसअमेरिकाडॉलरचीनमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?