लाइव न्यूज़ :

रुपये में नौवें दिन भी तेजी, 30 पैसे मजबूत होकर एक माह के उच्चस्तर पर

By भाषा | Updated: December 28, 2021 21:05 IST

Open in App

मुंबई, 28 दिसंबर रुपये में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में तेजी बनी रही। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख और विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ 74.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

हालांकि, ओमीक्रॉन वायरस की चिंताओं और कच्चे तेल के दाम बढ़ने से रुपये की तेजी पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.95 रुपये प्रति डॉलर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में 74.60 और नीचे में 74.95 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह 30 पैसे की तेजी के साथ 74.70 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में यह तीन पैसे सुधरकर 75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

पिछले नौ कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 162 पैसों की तेजी आई है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘जोखिम लेने की धारणा में सुधार तथा कमजोर डॉलर इंडेक्स के बाद एशियाई मुद्राओं के बीच रुपये ने बेहतर प्रदर्शन किया। इसमें लगातार नौवें दिन तेजी बनी रही क्योंकि निर्यातकों की ओर से सरकारी बैंक विक्रेता बने हुए हैं। नए साल के पहले विदेशी मुद्रा बाजार में कारोबार का आकार कमजोर बना रहा।’’

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सत्रों में रुपये का उतार-चढ़ाव रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप और डॉलर सूचकांक में कमजोरी से प्रभावित रहा है। अधिकांश बाजार सहभागी क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के कारण कारोबार से किनारा किये हुए हैं।’’ ,

बाजार सूत्रों ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार में तेजी के रुख और मजबूत एशियाई मुद्राओं के कारण कारोबारी धारणा में सुधार हुआ। उन्होंने कहा कि वर्षांत की छुट्टियों के पहले कारोबार अब एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 477.24 अंक की तेजी के साथ 57,897.48 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 96.02 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.57 प्रतिशत की तेजी के साथ 79.05 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,038.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

कारोबारमार्च बनाम अप्रैल के वेतन में टैक्स गणना के बदले नियम, क्या आपकी सैलरी पर पड़ेगा असर? जानें

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें