लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे चढ़ा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 10:54 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून विदेशी मुद्रा बाजार में भारतीय रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त के साथ 72.94 के स्तर पर पहुंच गया।

इस दौरान निवेशकों ने अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों और यूरोपीय केंद्रीय बैंक की बैठक के नतीजों के इंतजार में सतर्क रुख अपनाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 72.96 पर खुला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले बढ़त दर्ज करते हुए 72.94 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है। सुबह के कारोबार के दौरान एक वक्त रुपया 72.98 के स्तर तक भी चला गया था।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 72.97 पर बंद हुआ था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर