लाइव न्यूज़ :

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 87.65 पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 12, 2025 11:50 IST

Rupee vs Dollar: रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 87.75 पर बंद हुआ था।

Open in App

Rupee vs Dollar: घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे बढ़कर 87.65 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार शुल्क के मुद्दे पर अनिश्चितता के बीच कुल मिलाकर नकारात्मक रुख रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि निवेशक अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के आंकड़ों से पहले इंतजार करने की स्थिति में हैं और 15 अगस्त को होने वाली अमेरिका-रूस वार्ता से संकेतों का भी उन्हें इंतजार हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 87.70 पर खुला और फिर 87.65 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट के साथ 87.75 पर बंद हुआ था।

इस बीच, वायदा कारोबार में ब्रेंट क्रूड का भाव 0.33 प्रतिशत बढ़कर 66.85 डॉलर प्रति बैरल पर था। छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति बताने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत गिरकर 98.49 पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 1,202.65 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाबिजनेसUS
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

कारोबारVerSe Innovation ने P.R. रमेश को स्वतंत्र निदेशक और ऑडिट समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया, जानें क्या है कंपनी का प्लान

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा