लाइव न्यूज़ :

रुपया शुरुआती गिरावट से उबरा, तीन पैसे की बढ़त के साथ 75 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 27, 2021 16:49 IST

Open in App

मुंबई, 27 दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती के रुख के बीच लगातार आठवें कारोबारी सत्र में रुपये में तेजी कायम रही। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया आरंभिक गिरावट से उबरता हुआ कारोबार के अंत में तीन पैसे की तेजी के साथ 75 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.15 रुपये प्रति डॉलर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में 74.95 और नीचे में 75.16 तक गया। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले यह तीन पैसे की तेजी के साथ 75 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वर्षांत की छुट्टियों के पहले कारोबार अब एक सीमित दायरे में रहने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से रुपये की तेजी पर अंकुश लग गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 295.93 अंक की तेजी के साथ 57,420.24 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.21 प्रतिशत बढ़कर 96.21 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.13 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।

शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 715 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

भारतबिहार में सत्ता परिवर्तनः मुख्यमंत्री आवास एक अणे मार्ग से 7 सर्कुलर आवास में शिफ्ट हो रहा नीतीश कुमार का सामान, वीडियो

भोजपुरीAkshara Singh New Song: यूट्यूब पर ट्रेंड हो रहा अक्षरा का नया गाना, बोल्ड अदाओं पर फिदा हुए फैंस

भारतVande Matram Vivad: बड़ी बेशर्मी के साथ कहा मैं नहीं गाऊंगी?, राष्ट्रीय गीत के अपमान पर मौन क्यों कांग्रेस?, सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो