लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 74.39 के रिकॉर्ड निम्न स्तर पर बंद, कांग्रेस ने कहा- मोदी जी, पुराना भाषण याद कीजिये

By भाषा | Updated: October 9, 2018 20:56 IST

सोमवार को रुपया 30 पैसों की गिरावट के साथ 74.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी बने रहने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

Open in App

मुंबई, नौ अक्टूबर:  प्रतिभूति बाजार से विदेशी निवेशकों की पूंजी निकासी का जोर बने रहने, डॉलर के मजबूत होने और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों में लगातार तेजी के कारण मंगलवार को रुपया 74.39 प्रति डालर के सर्वकालिक निम्न स्तर पर बंद हुआअन्तरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आरंभिक कारोबार के दौरान बैंकों और निर्यातकों की ओर से डॉलर की ताजा बिकवाली का जोर चलने से रुपया 18 पैसे के मजबूत हो कर 73.88 प्रति डॉलर तक चढ़ गया था।

बाद में प्रमुख विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती के संकेतों तौर ब्रेंट कच्चा तेल की का भाव फिर 84 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर जाने से रुपया दबाव में आ गया।

कारोबार के अंत में भारतीय मुद्रा की विनिमय दर कल की तुलना में 33 पैसे गिर कर 74.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुई।

सोमवार को रुपया 30 पैसों की गिरावट के साथ 74.06 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी बने रहने से रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 1,805 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

मोदी जी, अपना पुराना भाषण याद कीजिये

 कांग्रेस ने रुपये की कीमत डॉलर के मुकाबले 74 रुपये के करीब पहुंच जाने को लेकर नरेंद मोदी सरकार पर मंगलवार को निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री को अपना वह पुराना भाषण याद करना चाहिए जिसमें उन्होंने तत्कालीन संप्रग सरकार पर हमला किया था।पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर कहा, ‘‘रुपया फिर से 74 के पार, मोदी सरकार अब हुई बेकार। अर्थव्यवस्था तार-तार हो गई है और महंगाई से हाहाकार मचा हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मोदी जी, कुछ तो बात कीजिये, पुराना भाषण याद कीजिये।’’ 

टॅग्स :डॉलरनरेंद्र मोदीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

कारोबार अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे