लाइव न्यूज़ :

डालर के मुकाबले रुपया 53 पैसे उछलकर 73.69 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंचा

By भाषा | Updated: August 27, 2021 16:56 IST

Open in App

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के संबोधन से पहले घरेलू शेयर बाजार में आई तेजी के समर्थन से अंतर बैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 53 पैसे के जोरदार उछाल के साथ 73.69 (अस्थायी) रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.17 पर खुला। कारोबार के दौरान 73.69 से 74.20 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में 53 पैसे ऊंचा रहकर 73.69 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 175.62 अंक की तेजी के साथ 56,124.72 अंक की नई सर्वकालिक ऊंचाई पर बंद हुआ। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘शाम को जैकसन होल सम्मेलन से पहले विदेशी मुद्रा प्रवाह बढ़ने और मासांत फिर से संतुलन स्थापित करने से भारतीय रुपये में 16 अप्रैल 2021 के बाद एक दिन का सबसे बड़ा उछाल देखा गया।’’ इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत घटकर 93.02 रह गया। वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 1.32 प्रतिशत बढ़कर 72.01 डॉलर प्रति बैरल हो गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,974.48 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारफेडरल रिजर्व के ब्याज दर पर निर्णय, कंपनियों के तिमाही नतीजों से तय होगी शेयर बाजार की दिशा

कारोबारगौतम अडाणी ने 90 अरब डॉलर की बदौलत मुकेश अंबानी को पछाड़ा, कमाई के मामले में दुनिया के 11वें शख्स बने

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे मजबूत

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे बढ़कर 73.02 रुपये प्रति डॉलर पर

कारोबारडॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे मजबूत होकर 73.06 रुपये पर बंद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?