लाइव न्यूज़ :

Dollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया 70 पैसे की बढ़त के साथ 85.25 पर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 23, 2025 17:01 IST

Dollar vs Rupee: डॉलर सूचकांक में तेज गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70 पैसे की बढ़त के साथ 85.25 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया।

Open in App
ठळक मुद्देDollar vs Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपया 70 पैसे की बढ़त के साथ 85.25 पर

Dollar vs Rupee: डॉलर सूचकांक में तेज गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के बीच रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70 पैसे की बढ़त के साथ 85.25 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में तीन दिन से जारी गिरावट का सिलसिला थम गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पिछले तीन कारोबारी सत्रों में 53 पैसे की गिरावट के बाद रुपया शुक्रवार को महत्वपूर्ण बढ़त के साथ बंद हुआ। विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से रुपये पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में मामूली सुधार और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये में भारी उतार-चढ़ाव देखा गया। यह 85.95 पर खुला और फिर इसने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.11 के ऊपरी स्तर तथा 86.10 के निचले स्तर को छुआ।

कारोबार के अंत में रुपया 85.25 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 70 पैसे अधिक है। रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 36 पैसे की गिरावट के साथ 85.95 पर बंद हुआ था। मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ''हमें उम्मीद है कि अमेरिकी डॉलर सूचकांक में कमजोर रुख और जोखिम लेने की धारणा में सुधार के कारण रुपया सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, विदेशी निवेशकों की ओर से बिकवाली के कारण तेजी की रफ्तार थम सकती है।'' चौधरी ने कहा कि कारोबारी अमेरिका में मकानों की बिक्री के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। हाजिर बाजार में रुपये के 85 से 85.70 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.60 प्रतिशत गिरकर 99.36 पर था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा कारोबार में 0.22 प्रतिशत गिरकर 64.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 5,045.36 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

टॅग्स :डॉलरभारतीय रुपयाशेयर बाजार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारमार्च जीएसटी संग्रहः 8.8% की वृद्धि, 200000 करोड़ रुपये से अधिक कमाई, झमाझम बरसे पैसा?

विश्वबेलगाम राजा के खिलाफ जन हुंकार के मायने

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा