लाइव न्यूज़ :

रुपया सात पैसे के लाभ के साथ 72.68 रुपये प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: February 15, 2021 18:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 फरवरी घरेलू शेयर बाजार में मजबूती के रुख और वृहद आर्थिक आंकड़ों में सुधार से विदेशी-विनिमय बाजार में रुपये को मजबूती मिली और सोमवार को यह अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे की मजबूती के साथ 72.68 (अस्थाई) के स्तर पर बंद हुआ।

रुपय की विनिमय दर प्रति डालर 72.61 पर खुलने के बाद दिन में 72.57-72.69 के दायर में रही।

रुपया अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.68 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से करीब सात पैसे की बढ़ोतरी दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को 72.75 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत घटकर 90.34 रह गया।

घरेलू वृहद आर्थिक मोर्चे पर सुधार के कुछ संकेत दिखे जहां औद्योगिक उत्पादन में दिसंबर में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई जबकि जनवरी माह में खुदरा मुद्रास्फीति घटकर 16 माह के निम्न स्तर 4.06 प्रतिशत पर आ गयी।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 609.83 प्रतिशत की तेजी के साथ 52,154.13 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक, पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 37.33 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

इसबीच वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.23 प्रतिशत बढ़कर 63.20 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख