लाइव न्यूज़ :

रुपया दो पैसे की तेजी के साथ 72.92 प्रति डॉलर पर बंद

By भाषा | Updated: January 27, 2021 18:29 IST

Open in App

मुंबई, 27 जनवरी अमेरिकी केन्द्रीय बैंक-फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजे सामने आने से पहले अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया डालर के मुकाबले दो पैसे की तेजी के साथ 72.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार में जबर्दस्त बिकवाली के वलते रुपये की विनिमय दर में सुधार कुछ सीमित हो गया।

रुपया 72.91 पर खुला। कारोबार के दौरान 72.78 के उच्च स्तर और 72.94 के निम्न स्तर तक जाने के बाद अंत में रुपया दो पैसे मजबूत होकर 72.92 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

सोमवार को बंद के समय विनिमय दर 72.94 रुपये प्रति डॉलर थी। मंगलवार को गणतंत्र दिवस का अवकाश था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के बीच डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.25 प्रतिशत बढ़कर 90.39 हो गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को शुद्ध रूप से 765.30 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल बाजार का संकेत माने जोने वाले ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.61 प्रतिशत बढ़कर 56.25 डालर प्रति बैरल पर बोला जा रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

भारतनीतीश के राज्यसभा सदस्य बनते ही सियासी हलचल?, पोस्टर में लिखा- “हे जनेश्वर, नीतीश सेवक मांगे निशांत, पूछता बिहार-आप जैसा कौन देगा सुरक्षा गारंटी और पूरा साथ?

भारतनीतीश कुमार ने नहीं दिया राज्यसभा सीट?, बीजेपी ने हरिवंंश को पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति से रिक्त हुई सीट पर किया मनोनीत

भारतWest Bengal Elections 2026: अमित शाह ने बंगाल में जारी किया 'संकल्प पत्र', जानें घोषणापत्र की मुख्य बातें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार