लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 74.39 रुपये पर

By भाषा | Updated: August 20, 2021 17:29 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में फीके कारोबार के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे घटकर 74.39 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.38 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान 74.38 से 74.47 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह 15 पैसे की हानि के साथ 74.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ‘‘मुहर्रम’’ त्यौहार के कारण बृहस्पतिवार को बाजार बंद था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 93.65 हो गया। वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.59 प्रतिशत घटकर 66.06 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को 300.17 अंक की गिरावट के साथ 55,329.32 अंक पर बंद हुआ। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 595.32 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?