लाइव न्यूज़ :

डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे टूटकर 74.39 रुपये पर

By भाषा | Updated: August 20, 2021 20:05 IST

Open in App

विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजारों में नीरस कारोबार के बीच अंतरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 15 पैसे घटकर 74.39 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा उम्मीद से पहले परिसंपत्ति खरीद को सीमित करने तथा कोरोना वायरस के डेल्टा संस्करण को लेकर उपजी चिंताओं से वैश्विक अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है जिससे उभरती मुद्राओं जैसे जोखिम वाली आस्तियों की निवेश अपील में कमी आई। विदेशीमुद्रा की निकासी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई है। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 74.38 पर कमजोर खुला। कारोबार के दौरान 74.38 से 74.47 रुपये के दायरे में घूमने के बाद अंत में यह 15 पैसे की हानि के साथ 74.39 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। ‘‘मुहर्रम’’ त्यौहार के कारण बृहस्पतिवार को बाजार बंद था। साप्ताहिक आधार पर सप्ताह के दौरान, डॉलर के मुकाबले रुपये में 15 पैसे की गिरावट आई है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘छह सप्ताह में भारतीय रुपये में किसी एक सप्ताह की सबसे अधिक साप्ताहिक हानि दर्ज हुई है जहां रुपया बाकी एशियाई मुद्राओं की तुलना में सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला रहा है।’’ इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत बढ़कर 93.65 हो गया। वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल का वायदा भाव 0.59 प्रतिशत घटकर 66.06 डॉलर प्रति बैरल रह गया। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुक्रवार को 300.17 अंक की गिरावट के साथ 55,329.32 अंक पर बंद हुआ। इस बीच, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 595.32 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यSalt-Sugar: बचकर रहना रे बाबा!, भारतीय बाजार में बिकने वाले सभी ब्रांड के नमक और चीनी में प्लास्टिक के सूक्ष्म कण मिले!, माइक्रोप्लास्टिक का आकार 0.1 से लेकर 5 मिमी तक

ज़रा हटकेPornography and Sex: 'पोर्नोग्राफी और सेक्स गेमिंग', स्वस्थ वयस्क पुरुषों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं

स्वास्थ्यक्या नेकटाई स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकती है? जानिए क्या कहती है शोध

भारतब्लॉग: छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की दिशा में कदम

स्वास्थ्यब्रोकोली छोटी आंत की परत की सुरक्षा में मदद करती है, अनुसंधानकर्ताओं ने कहा- पत्ता गोभी और अंकुरित ब्रसेल्स को डाइट में शामिल करें

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?