लाइव न्यूज़ :

मुद्रास्फीति की चिंता के बीच रुपया 10 पैसे टूटकर 75.88 प्रति डॉलर पर

By भाषा | Updated: December 14, 2021 19:40 IST

Open in App

मुंबई, 14 दिसंबर मुद्रास्फीति की चिंताओं के बीच विदेशी कोषों की सतत निकासी से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 75.88 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजार के कमजोर रहने तथा कॉरपोरेट की डॉलर मांग से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 75.94 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया ऊंचे में 75.83 रुपये और नीचे में 75.95 रुपये तक जाने के बाद अंत में 10 पैसे की हानि दर्शाता 75.88 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह 22 जून, 2020 के बाद का सबसे निचला बंद स्तर है।

इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को रुपया अपरिवर्तित रुख के साथ 75.78 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

वृहद आर्थिक मोर्चे पर थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति लगभग एक दशक से भी अधिक की ऊंचाई यानी 14.23 प्रतिशत के स्तर पर पर जा पहुंची जिसका मुख्य कारण खनिज तेल, बुनियादी धातु, कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों का मजबूत होना था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक, दिलीप परमार ने कहा, ‘‘निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा कमजोर होने तथा कंपनियों की लाभांश भुगतान के लिए डॉलर मांग बढ़ने से अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया कमजोर हुआ। विदेशी निवेशक घरेलू शेयर एवं ऋण बाजार में शुद्ध बिकवाल बने हुए हैं।’’

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.30 रह गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.35 प्रतिशत की तेजी के साथ 74.13 डॉलर प्रति बैरल हो गयी।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 166.33 अंक की गिरावट के साथ 58,117.09 अंक पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर