लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे टूटा

By भाषा | Updated: November 22, 2021 11:04 IST

Open in App

मुंबई, 22 नवंबर घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पांच पैसे टूटकर 74.35 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमतों में कमी ने रुपये की गिरावट को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 74.36 पर खुला, और शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.35 के स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.30 पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार शुक्रवार को गुरु नानक जयंती के मौके पर बंद था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 96.12 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78.74 डॉलर प्रति बैरल पर था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरणदीप हुडा और लिन लैशराम ने बेटी के जन्म के एक महीने बाद नाम बताया?, जानिए इसका अर्थ क्या?

भारत180 दिन में बंगाल में UCC, 45 दिन में 7वां वेतन?, महिलाओं को 3000 और किसानों को सालाना 9,000 रुपये, देखिए बीजेपी संकल्प पत्र में और क्या?

ज़रा हटकेदंपति ने नवजात बेटे का नाम "विराट" रखा और कुछ इस तरह किया नामकरण समारोह, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

भारतइलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा ने इस्तीफा दिया, घर पर छापे के दौरान मिले थे जले नोट?

भारतसंसद में काम ही पहचान बनेगा, मेरा काम बोलेगा?, ‘आप’ के साथ मतभेदों के बीच राघव चड्ढा शेयर किया कई वीडियो सीरीज?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार