लाइव न्यूज़ :

रुपये में तेजी का सिलसिला टूटा; दो पैसे हल्का पड़कर प्रति डॉलर 74.09 रुपये पर

By भाषा | Updated: April 30, 2021 18:57 IST

Open in App

मुंबई, 30 अप्रैल डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में लगातार चार दिन से चल रही तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लगा और यह दो पैसे नरम पड़ कर प्रति डॉलर 74.09 रुपये पर बंद हुई।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर 74.03 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये की विनिमय दर ऊंचे में 73.95 और नीचे में 74.12 तक गयी थी।

अंत में विनिमय दर 74.09 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई। यह बृहस्पतिवार के 74.07 की तुलना में रुपये में दो पैसे की नर्मी दर्शाता है।

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की बाजार स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत चढ़ कर 90.80 अंक पर था।

पूरे सप्ताह के दौरान रुपये की विनिमय दर में डालर के मुकाबले कुल मिला कर 92 पैसे या 1.22 प्रतिशत का सुधार रहा।

अप्रैल महीने में कुल मिला कर डालर 97 पैसे या 1.32 प्रतिशत तेज हुआ।

एमके गलोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी विनियम अनुसंधान प्रभाव के प्रमुख राहुल गुप्त ने कहा कि विदेशी विनिमय बाजार ने कोविड-19 की ताजा लहर के चलते अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले एक अनुमानित प्रभाव को फिलहाल अपने दृष्टिकोण में बैठा लिया है। पर यदि स्थितियां नियंत्रण से बाहर हुईं तो हमें डालर के लिए बोलियों में बढ़ोतरी दिख सकती है।

घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के दबाव में बीएसई30 सेंसेक्स 983.58 अंक यानी 1.98 प्रतिशत गिर कर 48,782.36 और एनएसई 263.80 अंक यानी 1.77 प्रतिशत की गिरावट से 14,631.10 पर आ गया।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 1.21 प्रतिशत लुढ़क कर 67.73 डालर प्रति बैरल बोला जा रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशक स्थानीय शेयर बाजार में लिवाली पर लौट आये हैं। बृहस्पतिवार को विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में 809.37 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

क्रिकेट15 गेंदों में फिफ्टी, अभिषेक शर्मा ने CSK के गेंदबाज़ों की उड़ाई धज्जियां

भारतमहिलाओं के लिए पीएम का संदेश, कोटा बिल की हार पर विपक्ष को लताड़ा, माताओं और बेटियों से मांगी माफी

भारत'कोई ताकत कमल खिलने से नहीं...,' पश्चिम बंगाल में दहाड़े सीएम डॉ. मोहन, कुछ ऐसा रहा माहौल

विश्वभारत के झंडे वाले टैंकर पर गोलीबारी के बाद MEA ने ईरानी राजदूत डॉ. मोहम्मद फथाली को किया तलब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर