लाइव न्यूज़ :

रुपे कार्ड है तो फेस्टिवल कार्निवल का मजा लीजिए, उपयोगकर्ताओं को खरीद पर 65 प्रतिशत तक की छूट, जानिए और क्या है योजना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 26, 2020 18:42 IST

रुपे कार्डधारक इस योजना के तहत न केवल स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, ई-कॉमर्स जैसी श्रेणियों में आकर्षक प्रस्तावों का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि वे भोजन, खरीदारी, मनोरंजन, फार्मेसी और अन्य श्रेणियों में भी लाभ उठा सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देआकर्षक लाभ और आकर्षक छूट मिलेगी। इसका उद्देश्य सुरक्षित, संपर्क रहित और कैशलेस भुगतान को प्रोत्साहित करना है।इसके साथ ही उनके त्योहारी खरीदारी पर डिजिटल और संपर्क रहित भुगतान को भी बढ़ाएंगे।हमें उम्मीद है कि कार्निवल के आकर्षक लाभ और छूट ग्राहकों के बीच उत्सव की खुशी को नये तरीके से बढ़ाएंगे।

नई दिल्लीः भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआई) ने रुपे कार्डधारकों के लिये विभिन्न ब्रांडों की खरीद पर 65 प्रतिशत तक की छूट का सोमवार को खुलासा किया।

एनपीसीआई ने एक बयान में कहा कि रुपे फेस्टिवल कार्निवल में रुपे कार्ड के उपयोगकर्ताओं को आकर्षक लाभ और आकर्षक छूट मिलेगी। इसका उद्देश्य सुरक्षित, संपर्क रहित और कैशलेस भुगतान को प्रोत्साहित करना है। रुपे कार्डधारक इस योजना के तहत न केवल स्वास्थ्य, फिटनेस, शिक्षा, ई-कॉमर्स जैसी श्रेणियों में आकर्षक प्रस्तावों का लाभ उठा सकते हैं, बल्कि वे भोजन, खरीदारी, मनोरंजन, फार्मेसी और अन्य श्रेणियों में भी लाभ उठा सकते हैं।

निगम ने कहा कि ग्राहक अमेजन, स्विगी, सैमसंग सहित अन्य शीर्ष ब्रांडों पर 10-65 प्रतिशत तक की छूट का लाभ उठा सकेंगे। विपणन विभाग के प्रमुख कुणाल कलावतिया ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि कार्निवल के आकर्षक लाभ और छूट ग्राहकों के बीच उत्सव की खुशी को नये तरीके से बढ़ाएंगे। इसके साथ ही उनके त्योहारी खरीदारी पर डिजिटल और संपर्क रहित भुगतान को भी बढ़ाएंगे।’’

आपकी नौकरी, वेतन वृद्धि, बोनस सुरक्षित हैं: पुरी ने एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों से कहा

एचडीएफसी बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आदित्य पुरी ने बैंक के कर्मचारियों को भरोसा दिलाया है कि उनकी नौकरी और बोनस सुरक्षित हैं। इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले पुरी ने कहा कि यहां तक ​​कि कोविड-19 महामारी के बावजूद बैंक अच्छा कर रहा है, उसके पास पर्याप्त पूंजी है और उसके द्वारा दिए गए ऋणों में कोई तनाव नहीं है।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि बैंक हाल में समाप्त जुलाई-सितंबर की तिमाही के दौरान अच्छे नतीजे दे सकता है। कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के चलते कई क्षेत्रों में नौकरियां गई हैं। हालांकि, इसके बावजूद एचडीएफसी बैंक और निजी क्षेत्र के उसके प्रतिस्पर्धियों ने वेतन बढ़ोतरी और बोनस की प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है। पुरी ने पिछले सप्ताह एक वीडियो संदेश में एचडीएफसी बैंक के कर्मचारियों से कहा, ‘‘न केवल आपकी नौकरियां सुरक्षित हैं, आपका वेतन भी सुरक्षित है। आपका बोनस और आपका प्रमोशन सुरक्षित है।’’

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल बीमाधारकों को देगी 15 प्रतिशत अधिक बोनस

निजी क्षेत्र की प्रमुख जीवन बीमा कंपनी आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल ने वित्त वर्ष 2019-20 में 788 करोड़ रुपये के साथ 15 प्रतिशत अधिक बोनस भुगतान की घोषणा की। कंपनी लगातार 14वें साल अपने बीमाधारकों को बोनस भुगतान करने जा रही है। इससे कंपनी के नौ लाख ग्राहकों को लाभ होगा।

एक बीमा कंपनी द्वारा दिया जाने वाला बोनस बीमाधारकों के फंड से प्राप्त लाभ का हिस्सा होता है। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एन एस कन्नन ने कहा कि 2019-20 के लिए घोषित 788 करोड़ रुपये का बोनस वित्त वर्ष 2018-19 की तुलना में 15 प्रतिशत अधिक है।

यह बोनस बीमाधारकों को अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में एक कदम और करीब ले जायेगा। मार्च 2020 तक, कंपनी द्वारा प्रबंधित परिसंपत्ति 1,52,968 करोड़ रुपये थी और कुल बीमा राशि लगभग 14.80 लाख करोड़ रुपये थी। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल का शेयर बीएसई पर 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 395.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

टॅग्स :दिवालीइकॉनोमीदिल्लीमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी