लाइव न्यूज़ :

विदेशी कंपनियों की मनमानी पर संघ है नाराज, मोदी सरकार को आगाह करने की कर रहा है तैयारी

By नितिन अग्रवाल | Updated: June 4, 2019 07:52 IST

स्वदेशी जागरण मंच का मानना है कि बीटी कॉटन बीजों की मनमानी कीमत वसूलने वाली माहिको मोनसेंटो बायोटेक लिमिटेड (एमएमबीएल) के खिलाफ कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा धीमी गति से कार्रवाई की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ विदेशी कंपनियों की मनमानी पर सरकारी एजेंसियों के नरम रुख से नाराज है. प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी जाएगी कि कृषि मंत्रालय का भी इस मामले में ढुलमुल रवैया रहा है. स्वदेशी जागरण मंच ने कई और मुद्दों को भी सरकार के सामने रखने की योजना बनाई है.

राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ विदेशी कंपनियों की मनमानी पर सरकारी एजेंसियों के नरम रुख से नाराज है. संघ का अनुशांगी संगठन स्वदेशी जागरण मंच ने इसे लेकर सरकार को आगाह करने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा जाएगा. सूत्रों के अनुसार स्वदेशी जागरण मंच का मानना है कि बीटी कॉटन बीजों की मनमानी कीमत वसूलने वाली माहिको मोनसेंटो बायोटेक लिमिटेड (एमएमबीएल) के खिलाफ कॉम्पिटिशन कमीशन ऑफ इंडिया (सीसीआई) द्वारा धीमी गति से कार्रवाई की जा रही है.प्रधानमंत्री को यह भी जानकारी दी जाएगी कि कृषि मंत्रालय का भी इस मामले में ढुलमुल रवैया रहा है. मंच के संयोजक अश्विनी महाजन के अनुसार मोनसेंटो ने मनमाने तरीके से किसानों से लगभग आठ हजार करोड़ रु पए ज्यादा इकट्ठे किए हैं. इसकी जांच में तीन वर्ष से अधिक का समय लगा. कंपनी को प्रतिस्पर्धा कानून तोड़ने का दोषी पाया जा चुका है.दरअसल, स्वदेशी जागरण मंच ने कई और मुद्दों को भी सरकार के सामने रखने की योजना बनाई है. इसमें एयर इंडिया में हिस्सेदारी बेचने और सरकारी विभागों में विदेशी सलाहकारों की नियुक्ति के चलन का मुद्दा भी है.फिलहाल संगठन विदेशी संस्थाओं द्वारा समाजसेवा की आड़ में कथित व्यवसाय करने और विदेशी पूंजी वाली ईकॉमर्स कंपनियों अमेजॉन और फिल्पकार्ट द्वारा मनमानी छूट देकर घरेलू स्टार्टअप कंपनियों और खुदरा कारोबारियों को नुकसान पहुंचाने का मुद्दा भी उठा रहा है.पहले भी सरकार पर बनाया था दबाव मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में भी संघ के इस संगठन द्वारा घरेलू कंपनियों और कारोबारियों के हित में कई मुद्दे उठाए गए. दवाओं और चिकित्सीय उपकरणों की कीमतों को लेकर सरकार पर दबाव बनाया. इस बार भी संगठन ने सरकार गठन के साथ ही अपना वही रु ख कायम रखा है.

टॅग्स :आरएसएसनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम