लाइव न्यूज़ :

रिवोल्ट मोटर्स ने इलेक्ट्रिक बाइक आरवी400 की कीमत 28 हजार रुपये घटाई

By भाषा | Updated: June 17, 2021 19:09 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 जून सरकार द्वारा फेम-2 निति में बदलाव के बाद इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता रिवोल्ट मोटर ने अपनी इलेक्ट्रिक बाइक आरवी400 की कीमत 28,201 रुपये घटाकर 90,799 रुपये कर दी है। दिल्ली में पहले इस बाइक की कीमत 1,19,000 रुपये थी।

रिवोल्ट मोटर ने बताया कि तीन किलोवाट की मोटर से लैस आरवी400 में 72 वाट की 3.24 किलोवाट लिथियम-आयन बैटरी के साथ आती है। यह 85 किलोमीटर/प्रति घंटा की गति निकाल सकती है। बाइक में चालक की सहूलियत के लिए तीन अलग-अलग राइडिंग विकल्प इको, सामान्य और स्पोर्ट जैसे फीचर भी है।

सरकार ने दरअसल इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बनी मौजूदा फेम-2 योजना में बदलाव करते हुए वाहनों के लिए दी जा रही सब्सिडी बढ़ा दी है। अब इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए प्रति किलोवाट घंटा पर मिलने वाली 10,000 रुपये की सब्सिडी बढ़ा कर 15,000 रुपये कर दी गई है।

इसके अलावा भारी उद्योग विभाग ने भी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन राशि को बीस प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया है, जिससे इ-वाहन सस्ते होंगे।

सरकार के इस कदम के बाद टीवीएस मोटर ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब की कीमत 11,250 रुपये और ओकिनावा ऑटोटेक ने अपने सभी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 7,209 से लेकर 17,892 रुपये तक घटा दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWB Elections 2026: सुवेंदु अधिकारी या समिक भट्टाचार्य? अगर BJP जीतती है तो बंगाल का CM कौन होगा? अमित शाह ने दिया जवाब

भारतदेश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं नीतीश कुमार?, पीएम मोदी ने दी बधाई, लिखा-फिर संसद में देखना बहुत सुखद

भारतउद्धव ठाकरे गुट के 9 में से 8 सांसदों के साथ उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ गुप्त बैठक?, शिवसेना के स्वामित्व और चिह्न पर 24 अप्रैल को फैसला?

भारतनीतीश कुमार ने राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ली, 14 फरवरी को देंगे बिहार के सीएम पद से इस्तीफा?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान