लाइव न्यूज़ :

वाहन क्षेत्र के लिए संशोधित पीएलआई योजना को जल्द मिल सकती है मंत्रिमंडल की मंजूरी

By भाषा | Updated: September 8, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली आठ सितंबर सरकार की ओर से उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना के तहत ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए आवंटन खर्च को घटाकर लगभग 26,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इस तरह के प्रस्ताव को केंद्रीय मंत्रिमंडल से जल्द ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

पिछले वर्ष सरकार ने ऑटोमोबाइल और वाहन कलपुर्जे बनाने वाले क्षेत्र के लिए पांच साल के लिए 57,043 करोड़ रुपये के खर्च की घोषणा की थी।

सूत्रों ने खर्च को संशोधित कर 25,938 करोड़ रुपये करने की वजह का खुलासा तो नहीं किया लेकिन कहा कि अब बैटरी चालित इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन ईंधन वाले वाहनों की बिक्री पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

सूत्रों में से एक ने कहा कि मंत्रिमंडल अगले सप्ताह इस संशोधित प्रस्ताव पर विचार कर सकता है। इस योजना के तहत जिन कलपुर्जों को शामिल किए जाने की उम्मीद है उनमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन असेंबली, इलेक्ट्रॉनिक पावर स्टीयरिंग सिस्टम, सेंसर, सुपर कैपेसिटर, सनरूफ, एडेप्टिव फ्रंट लाइटिंग, ऑटोमैटिक ब्रेकिंग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और कोलिजन वार्निंग सिस्टम शामिल हैं।

ऑटो उद्योग निकाय सियाम ने इससे पहले कहा था कि सरकार की तरफ से इस योजना की घोषणा उद्योग में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाएगी और इस क्षेत्र के विकास को अगले स्तर तक ले जाएगी।

यह योजना इस उद्योग के 13 क्षेत्रों के लिए केंद्रीय बजट 2021-22 में घोषित समग्र उत्पादन से जुड़े प्रोत्साहनों का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर