लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के चलते यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री मई में 59 प्रतिशत घटी: फाडा

By भाषा | Updated: June 10, 2021 11:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून ऑटोमोबाइल डीलरों की संस्था फाडा ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के चलते पैदा हुए व्यवधान के कारण यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री अप्रैल 2021 की तुलना में मई 2021 में 59 प्रतिशत घटकर 85,733 इकाई रह गई।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने 1,497 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में 1,294 से वाहन पंजीकरण के आंकड़े जमा कर ये रिपोर्ट तैयार की। इस साल अप्रैल में यात्री वाहनों की 2,08,883 इकाई बिकी थीं।

फाडा ने बताया कि दोपहिया वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने 53 प्रतिशत घटकर 4,10,757 इकाई रही, जो अप्रैल में 8,65,134 इकाई थी।

इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी पिछले महीने 66 प्रतिशत घटकर 17,534 इकाई रही, जो अप्रैल में 51,436 इकाई थी।

तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 76 प्रतिशत घटकर 5,215 इकाई रह गई, जो इस साल अप्रैल में 21,636 इकाई थी।

ट्रैक्टर की बिक्री भी पिछले महीने 57 प्रतिशत घटकर 16,616 इकाई रह गई, जो अप्रैल में 38,285 इकाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK को बड़ा झटका! SRH के खिलाफ हैमस्ट्रिंग में खिंचाव के बाद आयुष म्हात्रे हो सकते हैं टुर्नामेंट से बाहर

क्रिकेटSRH vs CSK: आखिरी ओवर तक चला रोमांच, 10 रन से हार गई चेन्नई

क्रिकेटSRH vs CSK: सीएसके के खिलाफ एसआरएच की 10 विकेट से जीत, ईशान मलिंगा ने झटके 3 विकेट

भारतNashik TCS Case: मामले में आया नया मोड़, आरोपी निदा खान का प्रेग्नेंसी ट्रीटमेंट और मेडिकल लीव लेटर जांच के दायरे में

क्रिकेटCSK के खिलाफ अभिषेक शर्मा की 15 गेंदों में फिफ्टी पर SRH की मालकिन काव्या मारन का अनमोल रिएक्शन वायरल | VIDEO

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना

कारोबारसरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 2% महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को मंज़ूरी दी

कारोबारGold Rate Today: 18 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल जारी, जानें भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर कितना हुआ असर